बॉलीवुड

Umang Festival 2022 में Shah Rukh Khan और Shehnaaz Gill समेत कई स्टार्स ने सजाई महफिल, देखें ये शानदार Videos

मुंबई पुलिस के वार्षिक महोत्सव उमंग में बॉलीवुड के स्टार्स भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आते हैं.

Umang Festival 2022 में Shah Rukh Khan और Shehnaaz Gill समेत कई स्टार्स ने सजाई महफिल, देखें ये शानदार Videos
उमंग फेस्टिवल 2022 में बॉलीवुड स्टार्स ने किया परफॉर्म (Photo Credits: Instagram)

Shah Rukh Khan, Shehnaaz Gill Perform at Umang Festival 2022: मुंबई पुलिस के वार्षिक महोत्सव उमंग में बॉलीवुड के स्टार्स भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आते हैं. पुलिस के कार्यों और समाज में उनकी अहमियत को समझते हुए सेलिब्रिटीज अक्सर उनके इस फेस्टिवल में सम्मान के तौर पर उनका मनोरंजन करने से भी नहीं चूकते हैं. बीते दिनों उमंग 2022 का आयोजन किया गया जहां कई स्टार्स ने अपने धमाकेदार अंदाज में परफॉर्म किया.

बीते काफी समय से मीडिया स्पॉटलाइट से दूर चल रहे शाहरुख खान ने जहां अपने शानदार अंदाज में डांस किया. स्तेज पर शाहरुख को परफॉर्म करता हुआ देखकर फैंस ने कहा कि किंग खान लौट आए हैं. हमेशा की तरह शाहरुख अपने आकर्षक पर्सनालिटी और अपनी प्यारी सी मुस्कान लिए यहां महफिल में चार चांद लगाते दिखे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes (@etimes)

शाहरुख ने कहा अपनी फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' से अपने कई पस्नादीदा गानों पर परफॉर्म किया. शाहरुख ही नहीं बल्कि शाहनाज गिल भी यहां अपने जबरदस्त और जोशीले अंदाज में दिखाई दी. शहनाज यहां स्टेज पर तो डांस करती दिखी ही साथ ही ऑडियंस में बैठे मेहमानों को भी अपने साथ खींचती नजर आई.

इंटरनेट पर उनकी शादी के फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं और फैंस उनकी परफॉर्मेंस के फोटोज और वीडियोज देखकर उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2022 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).