बॉलीवुड

शाहरुख खान ने कार की छत पर खड़े होकर किया फैन्स का अभिवादन, देखें वीडियो

बुधवार को ईद (Eid) के अवसर पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के घर के बाहर फैन्स का जमावड़ा लगा था. किंग खान ने बालकनी में आकर फैन्स का अभिवादन किया था. किंग खान के साथ उनके बेटे अबराम भी भीड़ को देखने के लिए आए थे.

शाहरुख खान ने कार की छत पर खड़े होकर किया फैन्स का अभिवादन, देखें वीडियो
शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

बुधवार को ईद (Eid) के अवसर पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के घर के बाहर फैन्स का  जमावड़ा लगा था. किंग खान ने बालकनी में आकर फैन्स का अभिवादन किया था. किंग खान के साथ उनके बेटे अबराम भी भीड़ को देखने के लिए आए थे. गुरुवार को भी शाहरुख खान के घर के बाहर फैन्स की भीड़ देखने को मिली. शाहरुख खान उस समय अपनी कार में थे जब फैन्स ने उनकी कार को घेर लिया. इसके बाद शाहरुख ने गाड़ी की छत पर खड़े होकर अपने चाहनेवालों का अभिवादन किया.

शाहरुख खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उनकी कार को पुलिसकर्मियों ने घेर रखा था. तस्वीरों में शाहरुख हमेशा की तरह बेहद स्मार्ट लग रहे हैं. उन्होंने काला चश्मा भी लगा रखा है. एक नजर डालिए इन फोटोज पर:-

यह भी पढ़ें:- मन्नत में हुई शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान की सीक्रेट मीटिंग, क्या बड़े पर्दे पर साथ आएंगे नजर?

आपको बता दें कि शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था. फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई थी. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).