Deewana Sequel Confirmed: शाहरुख खान और दिव्या भारती की फिल्म 'दीवाना' का बनेगा सीक्वल, गुड्डू धनोआ ने की पुष्टि
शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म दीवाना को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. इस 1992 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म का अब सीक्वल बनने जा रहा है. इस बात की पुष्टि फिल्म के प्रोड्यूसर और धर्मेंद्र के कजिन गुड्डू धनोआ ने की है.
Deewana Sequel Confirmed: शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म दीवाना को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. इस 1992 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म का अब सीक्वल बनने जा रहा है. इस बात की पुष्टि फिल्म के प्रोड्यूसर और धर्मेंद्र के कजिन गुड्डू धनोआ ने की है. उन्होंने बताया कि दीवाना 2 पर काम शुरू हो चुका है. फिल्म दीवाना में शाहरुख खान के साथ दिव्या भारती और ऋषि कपूर नजर आए थे. इस फिल्म ने शाहरुख को इंडस्ट्री में एक नया स्टार बना दिया था. वहीं दिव्या भारती की मासूमियत और स्क्रीन्स पर उनकी मौजूदगी आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है.
हालांकि अब सवाल ये उठता है कि बिना शाहरुख खान और दिव्या भारती के सीक्वल किस स्टोरीलाइन पर बेस्ड होगा? क्योंकि दिव्या का निधन 1993 में हो चुका है और शाहरुख इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में क्या ये फिल्म सिर्फ टाइटल के नाम पर बनाई जा रही है या फिर इसे असली दीवाना से कोई नॉस्टैल्जिक कनेक्शन मिलेगा?
'दीवाना' का सीक्वल:
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर भी इस अनाउंसमेंट के बाद फैन्स काफी बंटे हुए नजर आए. कुछ इसे क्लासिक का अपमान मान रहे हैं तो कुछ नई जनरेशन के लिए इसे एक नए अंदाज़ में देखने को तैयार हैं. फिल्म से जुड़ी बाकी डिटेल्स जैसे कि स्टारकास्ट, डायरेक्टर और रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दी गई है. फिलहाल तो यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस आइकॉनिक फिल्म के सीक्वल को किस दिशा में लेकर जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

