Shah Rukh Khan की फिल्म 'Pathan' के निर्देशक को असिस्टेंट ने जड़ा थप्पड़, बवाल बढ़ने के बाद थमी शूटिंग!
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' के सेट से बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और एक असिस्टेंट के बीच मार-पीट की खबर सुनने को मिली है. ब
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'पठान' (Pathan) के सेट से बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) और एक असिस्टेंट के बीच मार-पीट की खबर सुनने को मिली है. बताया गया कि इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग भी अस्थाई रूप से रोक दी गई है. मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो इस घटना के चलते सेट पर मौजूद सभी लोग हैरान हैं. सिद्धार्थ आनंद और एक असिस्टेंट के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई जिसके बाद बात हाथापाई पर उतर आई.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया, "सिद्धार्थ आनंद शूटिंग सेट पर अपने काम को लेकर काफी सजग रहते हैं. क्योंकि इस जहाज के वो कैप्टेन हैं, उन्हें ये बात बिलकुल नहीं पसंद आई कि एक असिस्टेंट सेट पर काम के दौरान गलत तरह से बर्ताव कर रहा था. वो चाहते थे कि शूटिंग के समय सभी के फोन दूर रखे जाए. लेकिन उसने इस बात को स्वीकार नहीं किया. इसके बाद उस असिस्टेंट को डायरेक्टर का आदेश न मानने के लिए रोका गया. इसके चलते सिद्धार्थ और उस असिस्टेंट के बीच बहस हो गई लेकिन बता वहीं खत्म हो गई थी और अगले दिन फिर शूटिंग शुरू हुई."
ये भी पढ़ें: Pathan: क्या अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया शाहरुख खान की फिल्म पठान में आएंगी नजर?
सेट पर सब कुछ रोज की तरह ही चल रहा था जब सिद्धार्थ और उस असिस्टेंट के बीच बड़ा झगडा हो गया. बताया गया, "वो असिस्टेंट सिद्धार्थ के बारे में सभी से भला-बुरा कहने लगा और ये बात निर्देशक के कानों तक पहुंच गई. ये सुनते ही वो भड़क उठे और खुद उस असिस्टेंट की क्लास लगाने पहुंचे. उस दौरान सिद्धार्थ ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद पलटकर उसने भी उन्हें चांटा मार दिया."
ये देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए और मामला काफी ज्यादा गरमा गया. इसके बाद कुछ समय के लिए शूटिंग का काम भी रोक दिया गया था. भले ही यशराज फिल्म्स ने इसकी शूटिंग अगले ही दिन दोबारा शुरू कर दी लेकिन उस असिस्टेंट को काम से निकाल दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2021 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

