बॉलीवुड

Shah Rukh Khan ने Ajay Devgn के साथ एड शूटिंग की कैंसल, सिंघम ने अकेले किया शूट

खबर के मुताबिक शाहरुख खान और अजय देवगन 6 अक्टूबर को एक साथ शूट करने वाले थे. जिसके लिए शाहरुख खान की वैनिटी भी सेट पर पहुंच गई थी और 20-25 बाउंसर भी तैनात किए गए थे. लेकिन शाम 4 बजे तक इंतजार कराने के बाद शाहरुख ने शूटिंग कैंसिल कर दी.

Shah Rukh Khan ने Ajay Devgn के साथ एड शूटिंग की कैंसल, सिंघम ने अकेले किया शूट
शाहरुख खान और अजय देवगन (Photo Credits: Twitter)

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अजय देवगन (Ajay Devgn) एक साथ एड के लिए शूटिंग करने वाले थे. लेकिन अब खबर है कि शाहरुख ने ये शूटिंग कैंसिल कर दिया है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक शाहरुख खान और अजय देवगन 6 अक्टूबर को एक साथ शूट करने वाले थे. जिसके लिए शाहरुख खान की वैनिटी भी सेट पर पहुंच गई थी और 20-25 बाउंसर भी तैनात किए गए थे. लेकिन शाम 4 बजे तक इंतजार कराने के बाद शाहरुख ने शूटिंग कैंसिल कर दी. इस दौरान शाहरुख को अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करनी थी. जबकि दूसरी तरफ अजय देवगन अपने टाइम पर पहुंचे और अपनी शूटिंग भी पूरी की.

जाहिर है शाहरुख खान के सेट पर ना पहुंचने की एक मात्र वजह निजी परेशानी है. जिससे इस समय पूरा खान परिवार गुजर रहा है. ड्रग केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख खान सहित उनके तमाम दोस्त यार चिंतित बने हुए हैं. दरअसल एनसीबी 2 अक्टूबर को देर रात एक क्रूज पर छापा मार कई लोगों की गिरफ्तार किया था. जिनके पास उन्हें कई तरह की ड्रग्स बरामद हुई थी. जिसमें से एक आर्यन खान भी थे. एनसीबी लगातार मामले की तह तक जाने में जुटी हुई हैं. 7 अक्टूबर को एक बार फिर आर्यन को कोर्ट में पेश किया जाएगा. जहां एनसीबी उनकी कस्टडी बढाने की मांग कर सकती है.

हालांकि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में बातें करते दिखाई दिए हैं. सभी के मुताबिक आर्यन गलत जगह पर गलत वक्त पर मौजूद था. जिसके चलते उसे इस परेशानी से गुजरना पड़ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2021 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).