बॉलीवुड

Aditya Narayan’s Wedding New Photo: शादी के बाद पत्नी को प्यार से निहारते दिखे आदित्य नारायण, देखिए फंक्शन की लेटेस्ट तस्वीरें

आदित्य और श्वेता के शादी फंक्शन से दोनों एक बेहद ही रोमांटिक फोटो सामने आई है. जिसमें आदित्य श्वेता को निहारते दिखाई दे रहें हैं. जबकि वहीं दुल्हन शर्माती नजर आ रही हैं.

Aditya Narayan’s Wedding New Photo: शादी के बाद पत्नी को प्यार से निहारते दिखे आदित्य नारायण, देखिए फंक्शन की लेटेस्ट तस्वीरें
आदित्य नारायण और श्वेता की शादी (Image Credit: Instagram)

Aditya Narayan-Shweta Agarwal’s Wedding: आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने 1 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) संग सात फेरे ले लिए. इंटरनेट पर इनके बारात से लेकर मंडप तक की तमाम तस्वीरें जमकर वायरल हुई. इस दौरान दोनों के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी. जबकि दोनों की जोड़ी भी बेहद कमाल की लग रही थी. इस शादी में आदित्य और श्वेता के परिवार के बेहद करीबी लोग ही शामिल होते दिखाई दिए. कोरोना वायरस के चलते फंक्शन में ज्यादा लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं थी. ऐसे में आदित्य और श्वेता के शादी फंक्शन से दोनों एक बेहद ही रोमांटिक फोटो सामने आई है. जिसमें आदित्य श्वेता को निहारते दिखाई दे रहें हैं. जबकि वहीं दुल्हन शर्माती नजर आ रही हैं.

क्रीम कलर की शेरवानी पहने दिखाई दिए वहीं श्वेता भी क्रीम कलर का लहंगा पहने दिखाई दी. दोनों की इस शादी की कई तस्वीरें अब इंटरनेट पर सामने आई है. जिसमें दोनों के बीच का बांड देखने को मिल रहा है. यह भी पढ़े: Aditya Narayan's Baraat Photos & Videos: आदित्य नारायण-श्वेता अग्रवाल ने लिए सात फेरे, सामने आई ग्रैंड वेडिंग की ये स्पेशल तस्वीरें

इसके अलावा भी देखिए शादी फंक्शन की कई सारी तस्वीरें. जहां आदित्य और श्वेता बेहद ही प्यारे दिखाई दे रहें हैं.

आपको बता दे कि कल उदित नारायण का जन्मदिन भी था. ऐसे में परिवार के लिए डबल सेलिब्रेशन का मौका था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).