बॉलीवुड

सारा अली खान ने की वरुण धवन की तारीफ, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कही यह बड़ी बात

सारा अली खान ने अपनी आगामी फिल्म 'कूली नं. 1' के सह-कलाकार वरुण धवन की तारीफ की है. बुधवार को सारा ने वरुण के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की. तस्वीर में अभिनेत्री चटख पीले रंग के परिधान में नजर आ रही हैं. वह वरुण के तरफ देख रही हैं, जबकि वरुण कैमरे की तरफ देख रहे हैं. अभिनेता ने भी पीले और नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी है.

सारा अली खान ने की वरुण धवन की तारीफ, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कही यह बड़ी बात
सारा अली खान, गणेश आचार्य और वरुण धवन (Photo Credits: IANS)

मुंबई: सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी आगामी फिल्म 'कूली नं. 1' के सह-कलाकार वरुण धवन (Varun Dhawan) की तारीफ की है. बुधवार को सारा ने वरुण के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की. तस्वीर में अभिनेत्री चटख पीले रंग के परिधान में नजर आ रही हैं. वह वरुण के तरफ देख रही हैं, जबकि वरुण कैमरे की तरफ देख रहे हैं. अभिनेता ने भी पीले और नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी है.

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "जब उनके शब्द आपको अभिनय सिखाते हैं, लेकिन उनका हाव-भाव आपको कैमरा फेस करना सिखाता है."

यह भी पढ़ें : कूली नंबर 1 के सेट पर सारा अली खान को झूला झुलाते दिखाई दिए वरुण धवन, देखिए ये मस्ती भरा वीडियो

दोनों कलाकार निर्देशक डेविड धवन (Devid Dhawan) की आगामी फिल्म 'कूली नं. 1' (Coolie No.1) में नजर आएंगे. फिल्म 1995 में आई 'कूली नं. 1' की रीमेक फिल्म है. फिल्म आगामी साल के मई में रिलीज हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2019 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).