बॉलीवुड

1 लाख रुपये के लिए इस शख्स को थप्पड़ मार सकती हैं सारा अली खान

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब प्रभावित किया है. उनकी अभी तक रिलीज हुई दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है

1 लाख रुपये के लिए इस शख्स को थप्पड़ मार सकती हैं सारा अली खान
सारा अली खान (Photo Credits: Instagram)

सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब प्रभावित किया है. उनकी अभी तक रिलीज हुई दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. वैसे एक्टिंग के अलावा सारा अपने इंटरव्यूज की वजह से भी काफी सुर्खियां बटोर रही है. उनकी हाजिरजवाबी फैन्स को बेहद पसंद आ रही है. हाल ही में फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में सारा ने एक दिलचस्प बात का जिक्र किया. इस इंटरव्यू का प्रसारण होना अभी बाकी है लेकिन इसका एक प्रोमो सामने आया है.

वीडियो में सारा कहती हुई नजर आ रही हैं कि वह अपने भाई इब्राहिम को पैसों के लिए थप्पड़ भी मार सकती हैं. इंटरव्यू के दौरान सारा से जब पूछा गया कि क्या वह 1 करोड़ रुपये के लिए अपने भाई को थप्पड़ मार सकती हैं. इसका जवाब देते हुए सारा कहती हैं कि वह 1 लाख रुपये के लिए भी इब्राहिम को थप्पड़ मार सकती है.

यह भी पढ़ें:- रणवीर सिंह बने लव गुरु, सारा अली खान के हाथों में द‍िया कार्तिक आर्यन का हाथ, देखें Video

आपको बता दें कि सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' (Kedarnath)  से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने भी अहम भूमिका निभाई थी. फिर सारा अली खान रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिंबा' (Simmba) में भी नजर आई. दोनों ही फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया. खबरों की माने तो अब उन्हें कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आजकल 2' में देखा जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2019 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).