Sapna Choudhary Photoshoot: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी ने ट्रेडिशनल कपड़ों में कराया खूबसूरत फोटोशूट, तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव का भरपूर आनंद ले रही हैं. सपना चौधरी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया और अब वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं. लेकिन इसी के साथ सपना ने अपने काम को भी काफी बढ़िया रूप से संभाला हुआ है.
Sapna Choudhary Photoshoot: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव का भरपूर आनंद ले रही हैं. सपना चौधरी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया और अब वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं. लेकिन इसी के साथ सपना ने अपने काम को भी काफी बढ़िया रूप से संभाला हुआ है. एक मां के रूप में सक्रीय रहने के साथ वो अपने काम पर भी फोकस रखी हुई हैं. कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपना नया गाना रिलीज किया था. अब उन्होंने ट्रेडिशनल कपड़ों में अपना फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है.
सपना ने ब्लैक चनिया चोली पहनकर अपनी खूबसूरत फोटोज को शेयर करते हुए साल 2020 के अपने अनुभव को बयां किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इस साल मैं हारी, मैं जीती, मैं रोई, मैं मुस्कुराई, मैं अंदर से टूटी गयी. लेकिन फिर भी मैं दोबारा उठकर अपने सपनो को पूरा करने के लिए तैयार हो गयी. आप सभी को साल 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं."
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर करते हुए सपना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर और भी फोटोज शेयर की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत अंदाज में सजीधजी नजर आईं. इन तस्वीरों में वो बेहद सुंदर लग रही हैं.

आपको बता दें कि सपना ने साल 2020 की शुरुआत में हरयाणवी कलाकार वीर साहू से शादी कर ली जिसका खुलासा उन्होंने साल के अंत में किया. ऐसे में सपना की पर्सनल लाइफ के लिहाज से बीता वर्ष काफी अहम रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2021 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

