Sapna Choudhary New Song: सपना चौधरी के नए गाने 'Nalka' ने मचाई धूम, 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा हॉट डांस Video
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपने रोमांचक अंदाज से अपने फैंस का मनोरंजन करने को लौट आई हैं. हाल ही में मां बनी सपना अब अपने काम पर लौटती नजर आ रही हैं और ऐसे में वो अपने नए गाने और म्यूजिक वीडियोज की सौगात लेकर अपने फैंस के सामने हाजिर हैं.
Sapna Choudhary New Song: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपने रोमांचक अंदाज से अपने फैंस का मनोरंजन करने को लौट आई हैं. हाल ही में मां बनी सपना अब अपने काम पर लौटती नजर आ रही हैं और ऐसे में वो अपने नए गाने और म्यूजिक वीडियोज की सौगात लेकर अपने फैंस के सामने हाजिर हैं. हाल ही में उनका नया गाना 'नलका' रिलीज कुया गया जिसमें सपना अपने देसी स्टाइल में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
सपना इस गाने में एक्टर मोहित जंगरा के साथ नजर आ रही हैं. इसी एक साथ हरयाणवी गायक रुचिका जांगिड और वीनू गौर भी इसमें नजर आ रहे हैं. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 20 लाख से भी ज्यादा दर्शक देख चुके हैं और इसे काफी बढ़िया रिस्पोंस मिलता दिखाई दे रहा है.
देखें सपना चौधरी का नया गाना:
गाने में सपना की अपने प्रेमी से पानी को लेकर बहस होती नजर आ रही है. इसी के साथ गाने में सनी देओल की फिल्म 'गदर' के हैंडपंप उखाड़ने के सीन को भी मजेदार अंदाज में रीक्रिएट किया गया है. इंटरनेट पर ये गाना काफी धूम मचाता नजर आ रही है और काफी लोग इसे देख भी रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2020 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

