बॉलीवुड

Sapna Choudhary का नया हरयाणवी गाना 'Chakki Niche Bhoot' इंटरनेट पर हुआ रिलीज, एक से बढ़कर एक गेटअप में दिखी डांसर 

हरयाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इंटरनेट पर अपने दमदार अंदाज से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं. एक्ट्रेस का नया गाना 'चक्की नीचे भूत' इंटरनेट पर रिलीज हो चुका है.

Sapna Choudhary का नया हरयाणवी गाना 'Chakki Niche Bhoot' इंटरनेट पर हुआ रिलीज, एक से बढ़कर एक गेटअप में दिखी डांसर 
सपना चौधरी का नया गाना (Photo Credits: Instagram)

Sapna Choudhary Hot Video: हरयाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इंटरनेट पर अपने दमदार अंदाज से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं. एक्ट्रेस का नया गाना 'चक्की नीचे भूत' इंटरनेट पर रिलीज हो चुका है जिसमें वो अपने गजब के और हॉट अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को काई सारे लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं और ये सभी का दिल जीत रहा है.

गाने में दिखाया गया है कि एक लड़की बेहोश पड़ी है और उसे लेकर उसके इर्दगिर्द सभी लोग परेशान हैं. बाद में कोई कहता है कि उसे भूत ने तो नहीं पकड़ रखा? सपना का ये लेटेस्ट गाना इसी थीम पर बना है जिसे रेणुका पंवार ने अपनी आवाज दी है. इस गाने को रिलीज हुए अभी 1 ही दिन हुआ है और इसे अब तक 11 लाख से भी अधिक लाइक्स और कमेंट्स प्राप्त हो चुके हैं.

देखें सपना का ये लेटेस्ट हरयाणवी सॉन्ग: 

आपको बता दें कि सपना इस गाने में सूट से लेकर अलग-अलग गेटअप में नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को काफी सारे लोग देख रहे हैं और उसे भरपूर अटेंशन प्राप्त हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).