सान्या मल्होत्रा ने फोटोग्राफर्स के साथ मनाया अपना जन्मदिन
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) वैसे तो अपने जन्मदिन पर व्यस्त थी लेकिन उन्होंने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर पापराज़ी के साथ इस विशेष दिन को सेलिब्रेट किया.
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) वैसे तो अपने जन्मदिन पर व्यस्त थी लेकिन उन्होंने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर पापराज़ी के साथ इस विशेष दिन को सेलिब्रेट किया. सान्या ने अपने घर पर फोटोग्राफरों से मुलाकात की और केक काट कर उनके साथ समय बिताया और तस्वीरें खिंचवाईं. सनाया के पास इस दिन का जश्न मनाने के विभिन्न कारण हैं क्योंकि यह न केवल अभिनेत्री का जन्मदिन है, बल्कि सान्या ने अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही शीर्षकहीन फ़िल्म का पहले शेड्यूल भी शुरू कर दिया है.
अभिनेत्री को फ़ोटोग्राफ़ में उनके प्रदर्शन के लिए एक शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, तो वही सान्या की आखिरी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार प्रदर्शन के साथ ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. इस मौके पर अभिनेत्री सफेद और काले स्ट्राइप्ड जंपसूट में बेहद खूबसूरत लग रही थी. जन्मदिन का जश्न यही नहीं थमा, सान्या की पटाखा सह-अभिनेत्री ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिल कर जन्मदिन की शाम अभिनेत्री को सरप्राइज दिया, जहां सान्या शूटिंग कर रही थीं.
सान्या को फ़िल्म फोटोग्राफ के लिए अपार प्यार और प्रशंसा प्राप्त हो रही है जिसका प्रीमियर सनडांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल और बर्लिन इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2019 में किया गया था. जन्मदिवस के अवसर पर बधाई हो अभिनेत्री सान्या पर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर प्यार की बौछार करते हुए नज़र आये जहाँ अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर भारत में हैशटैग HBDay SanyaMalhotra लंबे समय तक ट्रेंड कर रहा था.
View this post on Instagram
Special PHOTOGRAPH(s) with our exceptionally hardworking Paps 💖☺️ Thanks for coming..
प्रशंसकों ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री पर कुछ इस तरह बरसाया प्यार: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की पिछली फिल्म बधाई हो ने 2018 में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. अब, टैलेंट की इस पावरहाउस को 'बर्लिनले ब्रेकआउट्स: 5 टैलेंट टू वॉच' के रूप में नामित किया गया है. हॉलीवुड रिपोर्टर द्वारा प्रकाशित , सान्या में एक ऐसे सूची में खुद के लिए जगह बना ली है जिसमें दुनिया भर से अभिनेताओं का नाम शामिल है.
वही, अमेरिका आधारित वेबसाइट ने, साल 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बधाई हो और पटाखा में सान्या के प्रदर्शन की प्रशंसा की है. एक पहलवान से ले कर बधाई हो में उच्च श्रेणी की लड़की तक बी-टाउन में अभिनेत्री का सफ़र मनोरम रहा है. ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ, सान्या अपने लुक्स के साथ हमें अक्सर आश्चर्यचकित कर देती है. सान्या मल्होत्रा फ़िल्म फोटोग्राफ में निर्देशक रितेश बत्रा के साथ पहली बार सहयोग करने के लिए तैयार है जो 15 मार्च को देशभर में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2019 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

