बॉलीवुड

Sanju Quick Movie Review : रणबीर कपूर और विक्की कौशल का शानदार अभिनय, संजय दत्त की जिंदगी को खूबसूरती से है दर्शाया

रणबीर कपूर के आलावा विक्की कौशल भी आपको अपने अभिनय से इंप्रेस करेंगे. फर्स्ट हाफ में दिखाया गया है कि किस तरह अपने करियर की शुरुआत में ड्रग्स की लत लगने की वजह से संजय दत्त को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है

Sanju Quick Movie Review : रणबीर कपूर और विक्की कौशल का शानदार अभिनय, संजय दत्त की जिंदगी को खूबसूरती से है दर्शाया
फिल्म 'संजू' का पोस्टर (Photo Credits: Twitter/ Rajkumar Hirani)

मुंबई: फिल्म संजू आज बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो गई और तालियों और सीटियों के साथ संजय दत्त के फैन्स ने उनकी बायोपिक का स्वागत किया. फिल्म के पहले हाफ में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलुओं को काफी अच्छे से दर्शाया गया है. रणबीर कपूर के आलावा विक्की कौशल भी आपको अपने अभिनय से इंप्रेस करेंगे. फर्स्ट हाफ में दिखाया गया है कि किस तरह अपने करियर की शुरुआत में ड्रग्स की लत लगने की वजह से संजय दत्त को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और इस वजह से उनके नीजी जीवन पर भी गहरा असर पड़ता है. पहले हाफ को एक बहुत ही रोचक मोड़ पर छोड़ा गया है जिससे दूसरे हाफ के लिए उत्सुकता और भी बढ़ गई.

फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर कुछ दृश्यों पर फिट नहीं बैठता पर उसके अलवा अभी तक इस फिल्म ने हमें काफी प्रभावित किया . जब संजू बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, तब से संजू बाबा के फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए बेताब था. उसके बाद जिस तरह निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फिल्म के एक के बाद एक कई पोस्टर्स रिलीज कर किरदारों के लुक का खुलासा किया था, इस वजह से दर्शकों में इस फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ गई थी.

रणबीर ने अपने दमदार अभिनय से करैक्टर में जान डाल दी है. फिल्म का स्क्रीन प्ले भी शानदार है. उम्मीद है कि फिल्म 'संजू' का यह क्विक रिव्यू आपको पसंद आया होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2018 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).