बॉलीवुड

सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए संजय दत्त, शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट

संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपने पिता सुनील दत्त (Sunil Dutt) के काफी करीब थे. वह अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं

सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए संजय दत्त, शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट
सुनील दत्त और संजय दत्त (Photo Credits: Instagram)

संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपने पिता सुनील दत्त (Sunil Dutt) के काफी करीब थे. वह अक्सर  सोशल मीडिया पर उनके साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. फिल्म 'संजू' में भी संजय और सुनील दत्त के रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया गया था. सुनील दत्त ने हर कदम पर अपने बेटे का साथ दिया था. आज सुनील दत्त की जन्मतिथि है और इस अवसर पर संजय दत्त ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

संजय दत्त ने इन्स्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है. तस्वीर में उनके साथ सुनील दत्त और प्रिया दत्त नजर आ रहे हैं. ये संजय और प्रिया के बचपन की तस्वीर है. संजय ने लिखा कि, " हैप्पी बर्थडे डैड. मुझे आपकी बहुत याद आती है." उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल वाले इमोटिकॉन का प्रयोग किया. एक नजर डालिए इस फोटो पर:-

 

View this post on Instagram

 

Happy Birthday Dad. I miss you!

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

यह भी पढ़ें:- संजय दत्त ने अपने पिता सुनील दत्त को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

आपको बता दें कि सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था. फिल्म 'रेलवे प्लेटफॉर्म' से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. उन्हें दो बार बेस्ट एक्टर कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है. 25 मई, 2005 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. हार्ट अटैक के कारण उनका देहांत हो गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).