बॉलीवुड

Sanjay Dutt New Look: कैंसर के चलते इतनी बदल गई है संजय दत्त की पर्सनालिटी, एक्टर का Blonde लुक हुआ Viral

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में अपनी लंग कैंसर की बीमारी को मात देते हुए घर वापसी की. बॉलीवुड अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा करते हुए बताया था कि उन्होंने कैंसर पर विजय प्राप्त कर ली है और इससे रिकवर कर रहे हैं. उनकी इस घोषणा के बाद उनके तमाम फैंस और चाहनेवाले खुश थे जो उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित थे.

Sanjay Dutt New Look: कैंसर के चलते इतनी बदल गई है संजय दत्त की पर्सनालिटी, एक्टर का Blonde लुक हुआ Viral
संजय दत्त (Photo Credits: Instagram)

Sanjay Dutt New Look: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में अपनी लंग कैंसर की बीमारी को मात देते हुए घर वापसी की. बॉलीवुड अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा करते हुए बताया था कि उन्होंने कैंसर पर विजय प्राप्त कर ली है और इससे रिकवर कर रहे हैं. उनकी इस घोषणा के बाद उनके तमाम फैंस और चाहनेवाले खुश थे जो उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित थे. संजय ने अपने सभी शुभचिंतकों और लाखों फैंस का उनकी प्रार्थनाओं के लिए शुक्रियादा किया था.

संजय की सोशल मीडिया पर कुछ नई तस्वीरें देखने को मिली हैं जिसमें वो काफी अलग और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं. कैंसर ट्रीटमेंट का असर संजय के स्वास्थ पर भी पड़ा है लेकिन वो हार मानने वालों में से नहीं और जल्द ही फिल्मों में अपने कमबैक को तैयार नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt Beats Cancer: संजय दत्त ने कैंसर को दी मात, अक्षय कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा ये खास ट्वीट

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट की है जिसमें देखा गया कि संजय ने अपने बालों को प्लैटिनम ब्लोंड लुक दिया हुआ है. ब्लू टी-शर्ट पहने चश्मा लगाए संजय अपने एक बार फिर बॉलीवुड रेडी नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt Beats Cancer: संजय दत्त ने कैंसर को दी मात, अक्षय कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा ये खास ट्वीट

इंटरनेट पर उनके इस लुक की काफी चर्चा है और इसे पसंद भी किया जा रहा है. बात करें फिल्मों की तो संजय जल्द ही 'केजीएफ 2' और 'पृथ्वीराज' समेत अन्य प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).