बॉलीवुड

Sanjay Dutt Diagnosed with Lung Cancer: लंग कैंसर से पीड़ित संजय दत्त का युवराज सिंह-अनुपम खेर ने बढ़ाया हौंसला, ट्विटर पर लिखी ये बात

बॉलीवुड के दिग्गत अभिनेता संजय दत्त को लेकर बीते दिनों खबर आई कि वो फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित हैं. इस खबर से न सिर्फ एक्टर का परिवार बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके तमाम दोस्त और साथ ही लाखों फैंस दुखी हैं.

Sanjay Dutt Diagnosed with Lung Cancer: लंग कैंसर से पीड़ित संजय दत्त का युवराज सिंह-अनुपम खेर ने बढ़ाया हौंसला, ट्विटर पर लिखी ये बात
युवराज सिंह, संजय दत्त और अनुपम खेर (Photo Credits: Instagram)

Sanjay Dutt Diagnosed with Lung Cancer: बॉलीवुड के दिग्गत अभिनेता संजय दत्त को लेकर बीते दिनों खबर आई कि वो फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित हैं. इस खबर से न सिर्फ एक्टर का परिवार बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके तमाम दोस्त और साथ ही लाखों फैंस दुखी हैं. संजय दत्त को लेकर ये खबर मिलने के बाद दुनियाभर से लोग उन्हें संदेश भेजकर उनकी सलामती की दुआएं माग रहे हैं. आज बॉलीवुड के वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने भी ट्विटर पर संजय दत्त को टैग करते हुए उन्हें संदेश भेजा है.

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने महामृत्युंजय मंत्र लिखकर संजय दत्त का हौंसला बढ़ाते हुए लिखा, "मेरे प्यारे दोस्त

संजय दत्त!! मेरी प्रभु से प्रार्थना है कि आप शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ हो। त्रयम्बकम् यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् !!"

ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt Lung Cancer: संजय दत्‍त को हुआ लंग कैंसर, इलाज के लिए जाएंगे अमेरिका – Reports

इसी के साथ कैंसर को मात दे चुके भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने ट्विटर पर संजय दत्त को हिम्मत देते हुए लिखा, "हम थे और हमेशा एक योद्धा रहोगे संजय दत्त. मैं जनता हूं ये क्या दर्द देता है लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि आप बेहद स्ट्रॉन्ग हो और इस मुश्किल दौर से जल्द गुजर जाओगे. तुम्हारे जल्द स्वस्थ होने के लिए मेरी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं."

बताया जा रहा है कि संजय दत्त अपना ट्रीटमेंट कराने जल्द ही अमेरिका जाएंगे. अपनी इस बीमारी के चलते उन्होंने फिल्मों के काम से ब्रेक ले लिया है. बात करें फिल्मों की तो संजय दत्त जल्द ही आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'सड़क 2' में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2020 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).