बॉलीवुड

Sana Khan Trolled: धर्म के लिए शोबिज छोड़ने वाली सना खान अपने इस वीडियो को लेकर हुईं ट्रोल, मेकअप को लेकर लोगों ने उठाया सवाल!

बॉलीवुड और टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी सना खान ने हाल ही में ऐलान किया था कि वो अब शोबिज से संन्यास ले रही हैं और अपने धर्म के मार्ग पर चलेंगी. सना ने अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि दुनियावी चीजों से ताल्लुक नहीं रखना और वो अपने धर्म के लिए काम करते हुए लोगों का सहारा बनेंगी क्योंकि उनका धेय सिर्फ शोहरत कमाना नहीं है.

Sana Khan Trolled: धर्म के लिए शोबिज छोड़ने वाली सना खान अपने इस वीडियो को लेकर हुईं ट्रोल, मेकअप को लेकर लोगों ने उठाया सवाल!
सना खान (Photo Credits: Instagram)

Sana Khan Trolled: बॉलीवुड और टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी सना खान ने हाल ही में ऐलान किया था कि वो अब शोबिज से संन्यास ले रही हैं और अपने धर्म के मार्ग पर चलेंगी. सना ने अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि दुनियावी चीजों से ताल्लुक नहीं रखना और वो अपने धर्म के लिए काम करते हुए लोगों का सहारा बनेंगी क्योंकि उनका धेय सिर्फ शोहरत कमाना नहीं है.

सना के इस पोस्ट के बाद लोग भी हैरान रह गए थे और इसे लेकर चर्चा कर रहे थे. अब हाल ही में सपना ने अपने इस फैसले के बाद अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया था जिसे देखने के बाद उन्हें उनके मेकअप को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. सना ने अपने इस्लाम धर्म का पालन करने की शपथ लेते हुए इसके बताए रास्तों पर चलने और अमल करने का फैसला लिया है.

 

View this post on Instagram

 

. . . We all need to keep reminding ourselves that our main purpose in this life is to “PLEASE ALLAH” and no one else 🤲🏻

A post shared by Sana Khan (@sanakhaan21) on

ये भी पढ़ें: Sana Khan Quits Showbiz: Bigg Boss की पूर्व कंटेस्टेंट सना खान ने शोबिज इंडस्ट्री को छोड़ने का किया ऐलान, बताई ये वजह

सना खान हुईं ट्रोल (Photo Credits: Instagram)

इसी बात को लेकर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा, "मेकअप का भी पढ़ लेना कुरआन में क्या है." उस यूजर ने सना के मेकअप को लेकर सवाल उठाते हुए उन्हें ट्रोल किया. हाल ही में सना ने मनोरंजन जगत छोड़ने का फैसला किया था तब कई लोगों ने उनका समर्थन किया था वहीं कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी खड़े किये थे.

आपको बता दें कि सना से पहले 'दंगल' एक्ट्रेस जायरा वसीम ने भी अपने इस्लाम धर्म का पालन करने का फैसला करते हुए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से किनारा करने का फैसला कर लिया था. वो सिर्फ 3 बॉलीवुड फिल्म में नजर आईं थी जिसमें 'दंगल', 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'द स्काई इज पिंक' शामिल है."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).