Sana Khan Shares First Wedding Photo: सना खान ने शादी के बाद पति अनस सैयद संग फोटो की शेयर, देखिए जोड़े की पहली ऑफिसियल फोटो
20 नवंबर को मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती अनस सैयद के साथ निकाह रचाने के बाद अब सना खान ने उनके साथ पहली फोटो शेयर की है. जिसमें सना खान लाल रंग के लहंगे में दिखाई दे रही हैं.
Sana Khan Shares First Wedding Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस रही सना खान (Sana Khan) ने भले ग्लैमरस वर्ल्ड को अलविदा कह दिया हो लेकिन खबरों के बाजार में उनकी मौजूदगी बराबर दिखाई देती रहती हैं. 20 नवंबर को मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती अनस सैयद के साथ निकाह रचाने के बाद अब सना खान ने उनके साथ पहली फोटो शेयर की है. जिसमें सना खान लाल रंग के लहंगे में दिखाई दे रही हैं. दरअसल इससे पहले शनिवार को भी सना खान की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो सफ़ेद कलर की आउटफिट पहने नजर आई थी. जिसके बाद से उनके शादी के कयास लगाए जाने लगे थे.
ऐसे में अब सना खान ने शादी के बाद पहली तस्वीर शेयर की है. फोटो में अनस सफ़ेद कलर की शेरवानी पहने दिखाई दे रहे हैं जबकि वहीं सना खान लाल रंग जोड़े में नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते सना खान ने लिखा कि खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अल्लाह की रज़ा के लिए एक दूसरे से मोहब्बत की, अल्लाह की रज़ा के लिए एक दूसरे से शादी की, अल्लाह हमें इस दुनिया और जन्नत में एक साथ रखे."
View this post on Instagram
33 वर्षीय खान ने अक्टूबर में कहा था कि उन्होंने फिल्म जगत छोड़ने का फैसला किया है और वह इंसानियत की खिदमत के लिए अपनी जिंदगी गुजारेंगी और "विधाता" के आदेशों का पालन करेंगी.
खान ने 2005 में आई " यही है हाई सोसाइटी" से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद "हल्ला बोल, " जय हो", "वजह तुम हो" और " टॉयलेटः एक प्रेमकथा" में अभिनय किया था. सना खान को असली पहचान मिली बिग बॉस से. सलमान खान के इस शो के चलते वो घर घर में फेमस हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

