बॉलीवुड

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने Abhishek Bachchan को दी जन्मदिन की बधाई, ट्वीट कर लिखी ये बात

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. जिंदगी के 45 साल पूरे कर लेने की खुशी में आज अभिषेक को सोशल मीडिया से लेकर हर जगह लोग बधाई संदेश भेज रहे हैं. एक्टर के फैंस भी उन्हें इंटरनेट पर कई सारे बर्थडे विशेस के मैसेज भेजकर विश कर रहे हैं.

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने Abhishek Bachchan को दी जन्मदिन की बधाई, ट्वीट कर लिखी ये बात
अभिषेक बच्चन, अखिलेश यादव और जया बच्चन (Photo Credits: Instagram)

Abhishek Bachchan's Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. जिंदगी के 45 साल पूरे कर लेने की खुशी में आज अभिषेक को सोशल मीडिया से लेकर हर जगह लोग बधाई संदेश भेज रहे हैं. एक्टर के फैंस भी उन्हें इंटरनेट पर कई सारे बर्थडे विशेस के मैसेज भेजकर विश कर रहे हैं. इसी के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अभिषेक को उनके बर्थडे पर अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं.

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर अभिषेक को बर्थडे विश करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे अभिषेक बच्चन. तुम्हारा साल शानदार रहे." अखिलेश के इस ट्वीट को कई सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर अजय देवगन, कैटरीना कैफ जैसे सितारों ने दी बधाई, देखिए दोस्तों ने कैसे लुटाया प्यार

बता दें कि अभिषेक को टीम मुंबई इंडियन्स, एक्टर नील नितिन मुकेश, क्रिकेटर हरभजन सिंह, गोल्डी बहल समेत कई सारे सेलिब्रिटीज ने भी अभिषेक को उनके बर्थडे पर विश किया है. बात करें वर्कफ्रंट की तो अभिषेक जल्द ही फिल्म 'बॉब बिस्वास' और 'द बिग बुल' जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).