बॉलीवुड

कैटरीना को अपनी हीरोइन बनाना चाहते हैं सलमान, लेकिन भंसाली इस एक्ट्रेस को करना चाहते हैं कास्ट ?

सलमान खान (Salman Khan) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leel Bhansali) 20 साल बाद एक बार फिर से साथ काम करने जा रहे हैं. खबरों की माने तो यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित होगी.

कैटरीना को अपनी हीरोइन बनाना चाहते हैं सलमान, लेकिन भंसाली इस एक्ट्रेस को करना चाहते हैं कास्ट ?
कैटरीना कैफ, सलमान खान और संजय लीला भंसाली (Photo Credits: Twitter)

सलमान खान (Salman Khan) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) 20 साल बाद एक बार फिर से साथ काम करने जा रहे हैं. खबरों की माने तो यह फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित होगी. अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम की घोषणा नहीं की गई है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि जहां संजय लीला भंसाली  दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को इस फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं, वहीं सलमान खान कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को अपनी हीरोइन बनाना चाहते हैं.

बताया जाता है कि जब साल 2015 में फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए सलमान खान का नाम सामने आया था, तब भी उन्होंने कैटरीना कैफ को इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने को कहा था. वैसे सलमान के अपोजिट आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर के नाम पर भी विचार किया जा रहा है लेकिन भंसाली को लगता है कि दोनों अभिनेत्रियां सलमान के साथ काफी यंग लगेंगी.

यह भी पढ़ें:-  भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर पहुंचे सलमान खान और कैटरीना कैफ, जानें वजह

आपको बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ ने 'मैंने प्यार क्यूं किया', 'पार्टनर', 'युवराज', 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. दर्शकों को दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बेहद पसंद आती है. वहीं अगर दीपिका पादुकोण की बात करें तो उन्होंने अभी तक सलमान खान के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है. अब यह तो वक्त ही बताएगा कि सलमान के अपोजिट किस अभिनेत्री को कास्ट किया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2019 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).