बॉलीवुड

सलमान खान 'टाइगर' के रूप में फिर आएंगे नजर, निर्देशक अली अब्बास जफर ने किया कन्फर्म

सलमान खान (Salman Khan) को दर्शकों ने टाइगर के रूप में बेहद पसंद किया है. 'एक था टाइगर' (Ek Tha Tiger) और 'टाइगर जिंदा है' (Tiger Zinda Hain) जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर एक अहम खबर सामने आई है.

सलमान खान 'टाइगर' के रूप में फिर आएंगे नजर, निर्देशक अली अब्बास जफर ने किया कन्फर्म
सलमान खान (Photo Credits: Facebook)

सलमान खान (Salman Khan) को दर्शकों ने टाइगर के रूप में बेहद पसंद किया है. 'एक था टाइगर' (Ek Tha Tiger) और 'टाइगर जिंदा है' (Tiger Zinda Hain) जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर एक अहम खबर सामने आई है. अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने बताया है कि तीसरे पार्ट की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है. पिंकविला से बात करते हुए अली ने इस बात का खुलासा किया. अली ने कहा है कि, "इंशाअल्लाह....अभी फिल्म की कहानी लिखी जा रही है. स्टोरी का आईडिया फाइनल हो चुका है. सलमान और मैं बहुत उत्साहित है."

इसके आगे अली ने कहा कि, "सलमान और मेरे बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. हम बिल्कुल भाइयों की तरह है. मेरा मानना है कि सलमान एक समझदार एक्टर और समझदार स्टार है क्योंकि उनको पता होता है कि फिल्म कैसे चलनी है."

यह भी पढ़ें:- Bharat Trailer: सलमान खान लेकर आए हैं मिडिल क्लास बूढ़े की कहानी, देखें वीडियो

आपको बता दें कि सलमान खान और अली अब्बास जफर साथ में दो बार काम कर चुके हैं. 'टाइगर जिंदा है' के अलावा अली ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' का भी निर्देशन किया है. फिल्म 'भारत' साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है. 'भारत' में दिशा पाटनी, कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर और तब्बू जैसे कलाकार अहम भूमिका में है. यह फिल्म 5 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2019 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).