Tiger 3 के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहें हैं सलमान खान, बनाई जबरदस्त बॉडी
अब एक बार फिर सलमान खान जिम में पसीना बहाते दिखाई दे रहें हैं. सलमान का ये वर्कआउट (Workout) वीडियो देखते ही बन रहा है जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है.
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर टाइगर 3 (Tiger 3) की शूटिंग में बिजी होने जा रहे हैं. फिल्म से पहले अब एक बार फिर सलमान खान जिम में पसीना बहाते दिखाई दे रहें हैं. सलमान का ये वर्कआउट (Workout) वीडियो देखते ही बन रहा है जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है. सलमान के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहें हैं. जाहिर है सलमान फिल्म में कमी नहीं छोड़ना चाहते है इस लिए एक बार फिर अपने लुक पर काम कर रहे हैं.
दरअसल सलमान खान का ये वीडियो बहुत क्लियर तो नहीं है लेकिन उनकी मेहनत खूब दिखाई दे रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा कि मुझे लगता है कि ये शख्स टाइगर 3 के लिए ट्रेनिंग कर रहा है. आप भी देखिए सलमान खान का ये वीडियो.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि सलमान खान और कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 की शूटिंग मार्च महीने में ही शुरू कर दी थी. लेकिन फिर कैटरीना कोविड पॉजिटिव पाई थी. जिसके बाद आई कोरोना की दूसरी लहर के चलते भी सेट को डिसमेंटल करना पड़ा था. क्योंकि इतने समय तक सेट को मेंटेन करना काफी मुश्किल होता. वेल अब उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2021 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

