बॉलीवुड

Salman Khan की Radhe को फैंस ने बनाया Most- Watched फिल्म, भाईजान ने ट्वीट करके कही दिल की बात

देश के बाहर जहां दबंग के फैंस सिनेमाघरों में जाकर फिल्म पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इस फिल्म का खूब हल्ला है. जिसके कारण ये फिल्म पहले दिन सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है.

Salman Khan की Radhe को फैंस ने बनाया Most- Watched फिल्म, भाईजान ने ट्वीट करके कही दिल की बात
सलमान खान और दिशा पटानी (Photo Credits: Twitter)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe: Your Most Wanted Bhai) रिलीज हो चुकी हैं. देश के बाहर जहां दबंग के फैंस सिनेमाघरों में जाकर फिल्म पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इस फिल्म का खूब हल्ला है. जिसके कारण ये फिल्म पहले दिन सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है. इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने ट्वीट करके दी है. सलमान खान ने ट्वीट करके फैंस को ईद की बधाई देने के साथ फिल्म के लिए प्यार दिखाने के लिए भी शुक्रिया अदा किया.

सलमान खान ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- आप सभी को ईद की मुबारकबाद. आप सभी का रिटर्न गिफ्ट के लिए शुक्रिया. जिसके चलते राधे पहले दिन सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी चुकी है. फिल्म इंडस्ट्री आप सब के सपोर्ट और प्यार के बिना नहीं चल सकती है.

आपको बता दे कि इससे पहले सलमान खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ईद पर फिल्म रिलीज करना एक मजबूरी की तरह है. जिसके लिए वो सभी सिनेमाघर मालिकों से माफी मांगते हैं. महामारी के हालात में उन्होंने फिल्म रिलीज करने का फैसला किया था. लेकिन उसके बाद हुए लॉकडाउन से सारा प्लान खराब हो गया. लेकिन एक बार हालात दोबारा सही हो जाते हैं तो वो फैंस की डिमांड को देखते उसे दोबारा रिलीज कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2021 06:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).