पनवेल फार्महाउस से निकल कर सलमान खान पहुंचे मुंबई, लॉकडाउन 4.0 बिताएंगे परिवार के साथ
इस लॉकडाउन के शुरू होने से पहले ही सलमान खान अपने परिवार के साथ पनवेल के फार्महाउस पर पहुंच गए थे. जहां उन्होंने एक लंबा समय परिवार के साथ बिताया. लेकिन अब मुंबई लौट आए हैं.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते मार्च महीने के अंत से ही देश में लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान कर दिया गया था. इस लॉकडाउन के शुरू होने से पहले ही सलमान खान (Salman Khan) अपने परिवार के साथ पनवेल (Panvel) के फार्महाउस पर पहुंच गए थे. जहां उन्होंने एक लंबा समय परिवार के साथ बिताया. कुछ दिन पहले ही सलमान की मां और बहन घर मुंबई के घर लौट गए थे. जिसके बाद सलमान अपने दोस्तों के साथ ही फार्म हाउस पर मौजूद रहे थे. लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि सलमान भी मुंबई में अपने माता-पिता के साथ लौट आए हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे. ऐसे में वो भी अब मुंबई लौट आए हैं. दरअसल सलमान अपनी फिल्म राधे की शूटिंग में बिजी थे लेकिन शूटिंग बंद होने के चलते समय बिताने के लिए सलमान अपने परिवार के साथ पनवेल फार्महाउस पर चले गए. जहां उनके साथ उनका परिवार और कई करीबी दोस्त भी थे. उसी दौरान लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया और सलमान सहित सभी लोग वहीं रुक गए. यह भो पढ़े: Salman Khan Tere Bina Song Video: सलमान खान-जैकलीन फर्नांडिज का रोमांटिक ट्रैक 'तेरे बिना' हुआ रिलीज, भाईजान की आवाज में सुनें ये गाना
हालांकि इस लॉकडाउन के पीरियड में भी सलमान ने अपने फैंस को निराश नहीं किया. उन्होंने प्यार करोना और तेरे बिना जैसे गाने खुद ही गाकर लोगों सामने लाया. जिसे काफी पसंद किया गया. इसके साथ ही वो इस दौरान जरूरतमंदों लोगों की मदद करते हुए भी नजर आए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

