बॉलीवुड

Viral: सलमान खान और सुशांत सिंह राजपूत का ये पुराना Video शेयर करके फैंस ने बताई इनके रिश्ते की सच्चाई

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचाया और बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स एवं स्टारकिड्स पर इसका आरोप लगाना शुरू कर दिया. इसमें सलमान खान को भी नहीं बख्शा गया और कहा जाने लगा कि सुशांत की मौत के पीछे वो भी एक बड़ी वजह है.

Viral: सलमान खान और सुशांत सिंह राजपूत का ये पुराना Video शेयर करके फैंस ने बताई इनके रिश्ते की सच्चाई
सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Twitter)

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचाया और बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स एवं स्टारकिड्स पर इसका आरोप लगाना शुरू कर दिया. इसमें सलमान खान (Salman Khan) को भी नहीं बख्शा गया और कहा जाने लगा कि सुशांत की मौत के पीछे वो भी एक बड़ी वजह है. सलमान और सुशांत के रिश्ते पर भी काफी सवाल उठाए थे. इसके बाद अब सलमान के फैंस ने इनके बीच के रिश्ते की सच्चाई बताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है.

ये वीडियो सलमान के पनवेल फार्महाउस (Farmhouse, Panvel) का बताया जा रहा है जिसमें वो सुशांत के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए बताया गया, "सुशांत और सलमान के काफी अच्छे रिश्ते थे. ये बस बहरूपिये केआरके ने झूठ फैला रखा है और भारतीय सोशल मीडिया पर फेक न्यूज लाइट से भी ज्यादा तेज फैलती है. सलमान ने उन्हें अपने जन्मदिन पर बुलाया था और सुशांत के साथ डांस भी किया था!!"

ये भी पढ़ें: सलमान खान के ‘बीइंग ह्यमन’ फाउंडेशन को मनी लॉन्डरिंग का अड्डा बताकर फंसे अभिनव कश्यप, अरबाज खान ने कोर्ट में घसीटा

गौरलतब है कि सुशांत की मौत के एक हफ्ते बाद सलमान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपने फैंस से कहा, "मेरे सभी फैंस से अनुरोध है कि वें सुशांत के फैंस की भाषाओं और बद्दुआओं को नजरअंदाज करें. आप उसके पीछे उनकी भावनाओं को समझें. प्लीज उन्हें और उनके परिवार को सपोर्ट करें. इस घड़ी में अपने किसी करीबी का चला जाना बेहद दुखद होता है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2020 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).