बॉलीवुड

Coronavirus: सलमान खान भी कर रहे हैं Work From Home, फिल्म 'राधे' को लेकर किया ऐसा काम

कोरोना वायरस के चलते जहां देशभर में सभी फिल्मों की शूटिंग का काम बंद है वहीं सलमान खान अपने इस खाली समय को बेहद प्रोडक्टिव तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं. समय का भरपूर फायदा उठाते हुए सलमान ने अब अपनी फिल्म 'राधे: द मोस्ट वांटेड भाई' के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है.

Coronavirus: सलमान खान भी कर रहे हैं Work From Home, फिल्म 'राधे' को लेकर किया ऐसा काम
सलमान खान (Image Credit: Instagram)

Coronavirus In India: कोरोना वायरस के चलते जहां देशभर में सभी फिल्मों की शूटिंग का काम बंद है वहीं सलमान खान (Salman Khan) अपने इस खाली समय को बेहद प्रोडक्टिव तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं. समय का भरपूर फायदा उठाते हुए सलमान ने अब अपनी फिल्म 'राधे: द मोस्ट वांटेड भाई' (Radhe: The Most Wanted Bhai) के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है. प्रभुदेवा (Prabhudeva) निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग का काम भले ही रुका है लेकिन सलमान ने इसका आगे का काम अभी से शुरू कर दिया है.

मिड-डे में छपी रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने अपने फार्महाउस को अपना वर्कस्पेस बना दिया है, सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है. फिल्म के लिए सलमान और दिशा पटानी (Disha Patani) का बस एक गाना शूट करना बाकी है. अब जब तक ये सभी लॉक डाउन के खुलने का इंतजार कर रहे हैं सलमान ने फैसला किया कि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा किया जाए.

 

View this post on Instagram

 

@cmomaharashtra_ @My_bmc @adityathackeray @rahulnarainkanal

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान इस फिल्म को ईद, 2020 (Eid, 2020) पर रिलीज करना चाहते हैं और इस वजह से वो अपने खाली समय का पूरा फायदा उठा रहे हैं. ताकि समय रहते वो इस प्रोजेक्ट का ज्यादा से ज्यादा काम निपटा लें.

गौरतलब है कि देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते सरकार ने सबही स्कूल, कॉलेज और दफ्तर को बंद करने का आदेश दिया है. ऐसे में ज्यादातर कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) का विकल्प  भी चुन रहे हैं. अब सलमान भी कुछ इसी तरह से अपना काम पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2020 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).