Aryan Khan को मिली जमानत तो सलमान-अक्षय ने दी शाहरुख खान को बधाई, इमोशनल हुई गौरी: Reports
रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही आर्यन को बेल मिली उसके बाद शाहरुख को बधाईयां मिलने लगी. जबकि वहीं गौरी खान अपने दोस्तों से बात करते हुए इमोशनल हो गई. महीप कपूर, सीमा खान जैसे गौरी के करीबियों ने उन्हें फोन करके बधाई दी.
बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को गुरूवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने ड्रग्स मामले में जमानत दे दी है. इस खबर के सामने आने के बाद ही शाहरुख खान के परिवार और दोस्तों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. जिसके बाद तमाम लोग सोशल मीडिया पर किंग खान को बधाई देते दिखाई दिए. तो वहीं शाहरुख खान के फैंस मन्नत के बाहर दिवाली मनाते दिखाई दिए. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक सलमान खान, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे दिग्गज कलाकारों ने शाहरुख को फोन करके बधाई दी है.
रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही आर्यन को बेल मिली उसके बाद शाहरुख को बधाईयां मिलने लगी. जबकि वहीं गौरी खान अपने दोस्तों से बात करते हुए इमोशनल हो गई. महीप कपूर, सीमा खान जैसे गौरी के करीबियों ने उन्हें फोन करके बधाई दी. जबकि वहीं सुहाना ने आर्यन के यूएस और यूके में मौजूद दोस्तों का भी शुक्रिया अदा किया. यह भी पढ़े: Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान को जमानत मिलने पर किंग खान ने अपनी कानूनी टीम को दी बधाई
वैसे आपको बता दे कि इससे पहले सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो शेयर की. जिसमें शाहरुख संग नन्हे आर्यन और सुहाना नजर आ रहें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

