बॉलीवुड

बेटे तैमूर की पॉपुलैरिटी से परेशान हुए सैफ अली खान, एयरपोर्ट पर तस्वीर लेने पर जाहिर की नाराजगी

अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने दो साल के बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) पर लगातार लोगों की नजर से बेहद परेशान हैं...

बेटे तैमूर की पॉपुलैरिटी से परेशान हुए सैफ अली खान, एयरपोर्ट पर तस्वीर लेने पर जाहिर की नाराजगी
सैफ अली खान और तैमुर अली खान (Photo Credit- Instagram )

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने दो साल के बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) पर लगातार लोगों की नजर से बेहद परेशान हैं. उनके अनुसार पेपराजी को बच्चे का पीछा नहीं करना चाहिए. हाल ही में हवाईअड्डे पर तैमूर की तस्वीर लिए जाने पर सैफ ने पेपराजियों से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, "बस करो, बच्चा अंधा हो जाएगा."

उसके कुछ दिन बाद ही पुलिस ने सैफ-करीना के घर के बाहर से पेपराजियों की भीड़ को तितर-बितर किया था. इसका अर्थ यह था कि पेपराजियों के खिलाफ सैफ ने पुलिस में शिकायत की थी. हालांकि सैफ ने इससे साफ इंकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें: तैमूर की फोटो खींच रहे मीडियाकर्मियों पर भड़के सैफ अली खान, कहा- इतना फ्लैश मरोगे तो बच्चा अंधा हो जाएगा

उनके अनुसार पेपराजियों की हर वक्त उपस्थिति से उनके जीवन में दखल पड़ता है. वहीं सैफ ने छायाकारों से अनुरोध किया, "कृपया उसका पीछा करना बंद करें, वह कोई स्टार नहीं सिर्फ एक बच्चा है."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).