Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान के संदिग्ध हमलावर को मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी - रिपोर्ट
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है.
Saif Ali Khan Stabbing Case: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. इस समय संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पुलिस इस मामले में और खुलासे कर सकती है. घटना 16 जनवरी की है जब 54 वर्षीय अभिनेता पर उनके बांद्रा स्थित घर में जानलेवा हमला हुआ. हमले में सैफ को कई बार चाकू मारा गया, जिससे उनकी गर्दन और रीढ़ के पास गंभीर चोटें आईं. Saif Ali Khan Get Discharged in 2-3 Days: सैफ अली खान की हालत में तेजी से हो रहा सुधार, 2-3 दिनों होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज!
गंभीर हालत में सैफ को ऑटो रिक्शा के जरिए मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी तुरंत सर्जरी की गई. डॉक्टरों ने बताया कि सैफ अब खतरे से बाहर हैं और तेजी से ठीक हो रहे हैं. इस मामले में पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है.रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध को मध्य प्रदेश से हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है. पुलिस को शक है कि यह हमला किसी व्यक्तिगत दुश्मनी या पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है.
सैफ अली खान के संदिग्ध हमलावर को मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार:
#SaifAliKhan #SaifAliKhanAttacked pic.twitter.com/GMAYdgVjnJ
— NDTV (@ndtv) January 18, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2025 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

