बेटी सारा के साथ काम करने पर सैफ अली खान ने दिया यह बड़ा बयान
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने फिल्मी करियर की धमाकेदार शुरुआत की है. उनकी दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने फिल्मी करियर की धमाकेदार शुरुआत की है. उनकी दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) को 'लव आज कल' (Love Aaj Kal) के दूसरे भाग में देखा जाएगा. साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि इस फिल्म में सारा के साथ उनके पिता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी नजर आएंगे. अब सैफ ने इस बारे में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस खबर का खंडन करते हुए कहा है कि वह इन रिपोर्ट्स के बारे में जानकर हैरान है.
बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के अनुसार सैफ ने इस बारे में कहा है कि ये रिपोर्ट्स पूरी तरह से गलत हैं. उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं हैं कि ये अफवाहें कहा से फैल रही हैं.
आपको बता दें कि सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अलावा सुशांत सिंह राजपूत भी अहम भूमिका में थे. इसके बाद सारा फिल्म 'सिंबा' में नजर आई. इस फिल्म में रणवीर सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई थी. वहीं सैफ की बात करें तो वह अजय देवगन के साथ फिल्म 'तानाजी' में नजर आएंगे. साथ ही उनको वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे पार्ट में भी देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2019 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

