Sadak 2 Song Shukriya: आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के बीच दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री, एक दूसरे को कहा- शुक्रिया
अब फिल्म का नया गाना शुक्रिया रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में आलिया और आदित्य रॉय कपूर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.
Sadak 2 Song Shukriya: संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म सड़क 2 (Sadak 2) 28 अगस्त से डिजनी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद होगी. इस फिल्म में महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) एक बार फिर बतौर डायरेक्टर नजर आने जा रहें हैं. जबकि वहीं फिल्म की कहानी को पुरानी फिल्म सड़क से आगे लेकर जाया गया हैं. फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) जहां अपने असली प्यार पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की यादों में खोए नजर आ रहें हैं. वहीं आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. ऐसे में अब फिल्म का नया गाना शुक्रिया रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में आलिया और आदित्य रॉय कपूर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.
बात करें इस गाने की तो इसे केके और जुबीन नौटियाल ने अपनी आवाज से सजाया है. जबकि जीत गांगुली ने इसे अपने म्यूजिक से सजाया है. आशिक दिल के हाल को बयान करते इस गाने की जितनी तारीफ़ की जाए कम है. यह भी पढ़े: Sadak 2 Song Dil Ki Purani Sadak: संजय दत्त की फिल्म सड़क 2 का नया गाना हुआ रिलीज, हर आशिक दिल को छू लेगा ये सॉन्ग
वैसे आपको बता दे कि महेश भट्ट की फिल्म को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. फिल्म के ट्रेलर को लोगों की जबरदस्त नाराजगी का सामना करना पड़ा था जिसके चलते ये सबसे ज्यादा डिसलाइक पाने वाले ट्रेलर में शामिल हो गया था. इस फिल्म को नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बताया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

