संजय दत्त और आलिया भट्ट की फिल्म सड़क 2 की शूटिंग जुलाई से होगी शुरू, OTT पर रिलीज को लेकर मुकेश भट्ट ने कही ये बता
सड़क 2 संजय दत्त और पूजा भट्ट की साल 1991 में आई फिल्म सड़क का ही सीक्वल है. जिसे पूजा भट्ट डायरेक्ट कर रही हैं.
- Read in
- English
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) में फिल्मों की रिलीज के साथ इसकी शूटिंग पर भी रोक लगा दी गई थी. लेकिन धीरे धीरे अब फिल्मों के शूटिंग की तैयारी शुरू होती दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में खबर आ रही है कि पूजा भट्ट के निर्देशन में बन रही फिल्म सड़क 2 (Sadak 2) की शूटिंग अगले महीने जुलाई से शुरू हो सकती है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुत्ताबिक फिल्म एक गाने की शूटिंग पहले ऊटी (Ooty) में होनी थी लेकिन अब इसके शूट को मुंबई (Mumbai) में ही करने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही फिल्म के लिए सही स्टूडियो की भी तलाश की जा रही है.
जबकि मिडडे से ख़ास बात करते मुकेश भट्ट ने बताया कि अभी सड़क 2 के रिलीज को लेकर कोई भी बात साफ नहीं है कि ये OTT पर रिलीज किया जाएगा या सिनेमाघरों में. मेकर के मुताबिक अभी फिल्म की शूटिंग भी पूरी नहीं है. जिसके बाद फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू किया जाएगा. तब जाकर फिल्म के रिलीज के बारे में सोचा जाएगा की इसे थियेटर में रिलीज करे या OTT पर.
आपको बता दे कि सड़क 2 संजय दत्त और पूजा भट्ट की साल 1991 में आई फिल्म सड़क का ही सीक्वल है. जिसे पूजा भट्ट डायरेक्ट कर रही हैं. इस फिल्म में संजय दत्त और आलिया भट्ट के साथ आदित्य रॉय कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

