बॉलीवुड

Sadak 2 New Posters Out! 'सड़क 2' से संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, देखें Photos

फिल्म 'सड़क 2' से आज संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के रोमांचक पोस्टर्स शेयर कर दिए गए हैं. फिल्म के इन पोस्टर्स में ये तीनों ही बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में इनका लुक फैंस का भी काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है और ये इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Sadak 2 New Posters Out! 'सड़क 2' से संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, देखें Photos
आदित्य रॉय कपूर आलिया भट्ट और संजय दत्त (Photo Credits: Twitter)

Sadak 2 New Posters Out: फिल्म 'सड़क 2' से आज संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के रोमांचक पोस्टर्स शेयर कर दिए गए हैं. फिल्म के इन पोस्टर्स में ये तीनों ही बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में इनका लुक फैंस का भी काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है और ये इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये फिल्म जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी वहीं लगभग 20 साल के बाद महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) इस फिल्म के साथ अपनी बतौर निर्देशक अपनी वापसी करने जा रहे हैं. इस फिल्म से आज मेकर्स ने इसके करैक्टर पोस्टर्स शेयर कर दिए हैं.

फिल्म के इस पोस्टर में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पीछे अंगारों की लपटें देखने को मिलती हैं. फोटो को शेयर करके आलिया ने लिखा, "असली हिम्मत वो होती है जो डर के बावजूद भी जुटानी पड़ती है. सड़क 2 का ट्रेलर कल होगा रिलीज."

इसी के साथ उन्होंने संजय दत्त (Sanjay Dutt) का हैरतंगेज पोस्टर शेयर करके लिखा, "तेरी बंदूक की नली में मुझे जन्नत नजर आती है."

आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, "इश्क कमाल...जिस तन लग गया...इश्क कमाल."

आपको बता दें कि 'सड़क 2' (Sadak 2) को डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर 28 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज को लेकर बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा था कि उनके पास इसके सिवा और कोई पर्याय नहीं बचा है. लोगों को अपने परिवार की सुरक्षा भी करनी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2020 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).