कोरोना काल में अब ऐसे दिखेंगे रोमांटिक सीन्स! अपारशक्ति खुराना ने ये इंटिमेट फोटो पोस्ट करके बताया फर्क
कोरोना वायरस का असर हर अन्य क्षेत्रों की तरह टीवी और फिल्म्स पर भी पड़ा है. ऐसे में कलाकार भी अपने सीन्स को सुरक्षा के साथ शूट कर है हैं. एक्टर अपारशक्ति खुराना ने आज इंस्टाग्राम पर एक मजेदार फोटो शेयर की है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के भारत में आने के बाद यहां भी इसका काफी बुरा प्रभाव देखने को मिला है. देश में अब तक कोरोना के लाखों केस सामने आ चुके हैं. ऐसे में अब लोग भी इससे सुरक्षित रहने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. कोरोना काल में मास्क और सेनीटाइजर (Sanitizer) का उपयोग बढ़ा है और भी इसके साथ अपनी नई जीवन शैली को अपना चुके हैं. कोरोना का असर अन्य क्षेत्रों की तरह टीवी और फिल्म्स पर भी पड़ा है. ऐसे में कलाकार भी अपने सीन्स को सुरक्षा के साथ शूट कर है हैं.
एक्टर अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) ने आज इंस्टाग्राम पर एक मजेदार फोटो शेयर करते हुए कहा, "अच्छा हुआ हेल्मट मूवी का ये सीन महामारी के पहले शूट हुआ था! नहीं तो आज के समय में हमें शूटिंग करने के लिए ऐसी सुरक्षा की जरुरत पड़ती. हेलो! प्रोटेक्शन से मेरा मतलब है मास्क...आप लोग भी क्या सोचने लग गए! सभी हेलमेट सेम नहीं होते."
इस फोटो को देखने के बाद लोग भी हंस रहा हैं और इसपर कमेंट कर रहे हैं. अपारशक्ति ने भले ही मजाक करते हुए ये फोटो शेयर की है लेकिन उनकी बातों में काफी हद तक सच्चाई भी छुपी हुई है.
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए टीवी शोज और फिल्म शूटिंग की इजाजत दे गई है और आज से शूटिंग शुरू भी कर दी गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

