Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में आगरा से गिरफ्तार आरोपी की 25 फरवरी तक कस्टडी, दीपक ने चलाई थी गोली

घटना 1 फरवरी की रात हुई थी, जब रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार से पांच राउंड फायरिंग की गई. रोहित शेट्टी या किसी को चोट नहीं आई. घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. क्राइम ब्रांच ने विभिन्न राज्यों से गिरफ्तारियां की हैं और मोबाइल, कॉल डिटेल्स तथा अन्य सबूतों की जांच जारी है. मामले में आरोपियों पर मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट) लगाया गया है.

(Photo Creditds FB)

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच ने फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग की घटना में आगरा से गिरफ्तार आरोपी विष्णु कुशवाहा को मकोका कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 25 फरवरी तक कस्टडी में भेज दिया है. Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर दी ये धमकी

एडवोकेट दिलीप शुक्ला ने बताया कि आरोपी को स्पेशल मकोका कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 25 फरवरी तक मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया. इसके साथ मामले में कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पकड़े गए आरोपियों में जतिन विष्णु कुशवाहा, रमेश भारद्वाज, सोनू कुमार, विशाल ठाकुर, सनी कुमार, राकेश कुमार, ऋतिक विनोद सिंह यादव और दीपक चंद्र का नाम सामने आया है.

वहीं, पुलिस जांच में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, फायरिंग से पहले आरोपियों ने रोहित शेट्टी के घर की रेकी की थी. यह रेकी 18 जनवरी से 31 जनवरी के बीच चार से पांच बार की गई. मुख्य आरोपी दीपक रमेश चंद्रा ने फायरिंग की, जबकि सनी, सोनू और एक फरार आरोपी सहित चार लोग इस वारदात में शामिल थे. फायरिंग के समय दीपक स्पॉट पर था, बाकी आरोपी आसपास मौजूद थे, लेकिन घटनास्थल पर नहीं.

आरोपी सोनू कल्याण में करीब दो साल रह चुका है, जहां वह हथियारों की सप्लाई से जुड़ा काम करता था. कुछ महीने पहले वह अपने गांव आगरा लौट गया था, लेकिन पुराने संपर्कों के जरिए अन्य आरोपियों से जुड़ गया. रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद चारों अलग-अलग कल्याण स्टेशन पहुंचे और वहां से ट्रेन पकड़कर आगरा भाग गए.

घटना 1 फरवरी की रात हुई थी, जब रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार से पांच राउंड फायरिंग की गई. रोहित शेट्टी या किसी को चोट नहीं आई. घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. क्राइम ब्रांच ने विभिन्न राज्यों से गिरफ्तारियां की हैं और मोबाइल, कॉल डिटेल्स तथा अन्य सबूतों की जांच जारी है. मामले में आरोपियों पर मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट) लगाया गया है.

दूसरी तरफ, रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में अभी इन आरोपियों का कोई सीधा कनेक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस ने कहा कि इस पहलू पर भी पूछताछ की जाएगी. जांच में बड़े गिरोह की भूमिका की आशंका जताई जा रही है.

Share Now

\