प्रियंका चोपड़ा को जान से मारना चाहता है ये रोडीज कंटेस्टेंट, देखें ये हैरान करने वाला Video
एमटीवी रोडीज (MTV Roadies) नामक रियलिटी शो हमेशा से ही युवाओं का पसंदीदा शो रहा है. इस शो के लेटेस्ट सीजन भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इन दिनों इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
एमटीवी रोडीज (MTV Roadies) नामक रियलिटी शो हमेशा से ही युवाओं का पसंदीदा शो रहा है. इस शो का लेटेस्ट सीजन भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इन दिनों इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में शो के जज सारंग (Sarang) नामक एक कंटेस्टेंट का ऑडिशन ले रहे हैं. वीडियो में सारंग कुछ ऐसा कहता हैं जिसे सुनकर सभी जज दंग रह गए. सारंग ने कहा कि वह प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ एक डांसर के रूप में काम कर चुका है और उसने यह भी बताया कि वह प्रियंका को मारना चाहता है.
जब नेहा धूपिया (Neha Dhupia) सारंग से इसकी वजह पूछती है तो वह बताता है कि प्रियंका अंतिम समय पर डांस मूव्ज बदल देती थी जिसकी वजह से सभी को काफी परेशानी होती थी. सारंग ने कहा कि डांसर्स ने खाना नहीं खाया होता था लेकिन तब भी प्रियंका की वजह से उन्हें रिहर्सल करनी पड़ती थी. सारंग को प्रियंका के व्यवहार से परेशानी थी.
यह भी पढ़ें:- प्रियंका चोपड़ा की इस रोमांटिक फोटो ने इंटरनेट पर जीता फैंस का दिल
प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फरहान अख्तर के साथ 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी. इस फिल्म में जायरा वसीम भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2019 11:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

