बॉलीवुड

Genelia D'souza के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बने Riteish Deshmukh, पत्नी के बाल संवारते हुए शेयर किया ये Video

अभिनेता रितेश देशमुख अपनी घायल पत्नी जेनेलिया के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बन गए हैं, जिनकी बायीं हाथ में प्लास्टर किया गया है. उन्होंने बुधवार को एक इंस्टाग्राम वीडियो साझा किया जिसमें रितेश उनके बालों को बांध रहे हैं.

Genelia D'souza के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बने Riteish Deshmukh, पत्नी के बाल संवारते हुए शेयर किया ये Video
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख (Photo Credits: Instagram)

Riteish Deshmukh Turns Hair Stylist for Wife Genelia D'souza: अभिनेता रितेश देशमुख अपनी घायल पत्नी जेनेलिया के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बन गए हैं, जिनकी बायीं हाथ में प्लास्टर किया गया है. उन्होंने बुधवार को एक इंस्टाग्राम वीडियो साझा किया, जिसमें रितेश उनके बालों को बांध रहे हैं. जेनेलिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मुझे किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है, जो मुझे मेरे सबसे ज्यादा खराब समय में भी प्यार करे."

इस महीने की शुरुआत में, बच्चों के साथ स्केटिंग सीखने की कोशिश के दौरान जेनेलिया की बायीं हाथ में चोट लग गई थी. सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट को 5 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए कहा कि भले ही लोग सफलता की कहानियों को साझा करने के लिए मंच का उपयोग करते हैं, लेकिन वह खराब समय में भी इसका उपयोग करना चाहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2021 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).