बॉलीवुड

पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के जन्मदिन पर बेटे रितेश देशमुख ने शेयर किया ये TikTok Video, देखकर हो जाएंगे इमोशनल

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख का आज जन्मदिन है और ऐसे में उनका पूरा परिवार उन्हें याद कर रहा है. कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता रह चुके विलासराव देशमुख की स्मृति में आज उनके बेटे रितेश देशमुख ने एक टिकटोक वीडियो शेयर करके उन्हें याद किया है.

पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के जन्मदिन पर बेटे रितेश देशमुख ने शेयर किया ये TikTok Video, देखकर हो जाएंगे इमोशनल
रितेश देशमुख (Photo Credits: Twitter)

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख (Vilasrao Deshmukh) का आज जन्मदिन है और ऐसे में उनका पूरा परिवार उन्हें याद कर रहा है. कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता रह चुके विलासराव देशमुख की स्मृति में आज उनके बेटे रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने एक टिकटोक वीडियो (TikTok Video) शेयर करके उन्हें याद किया है. इस वीडियो को देखकर आप भी भावुक हो उठेंगे और इसमें रितेश का अपने पिता के प्रति प्रेम भी साफतौर पर देखा जा सकता है.

रितेश ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे पप्पा, आप को हर दिन मिस करते हैं." इसी के साथ उन्होंने हैशटैग 'विलासराव देशमुख 75' भी लिखा. इस वीडियो में रितेश अपने पापा के जैकेट में हाथ डालकर स्वयं उनकी तरह ही खुद को प्रेम करते नजर आए. वीडियो में उस बेटे भावना को बखूबी दर्शाया गया है जो अपने दिवंगत पिता के बिना अधुरा महसूस करता है.

ये भी पढ़ें: Lockdown: रितेश देशमुख ने घर पर वाइफ जेनेलिया डिसूजा के साथ मजेदार अंदाज में किया रोमांस, देखें इनका वायरल TikTok Video

बता दें कि विलासराव देशमुख का 14 अगस्त, 2012 को निधन हो गया था. उन्हें तीन बेटे हैं अमित देशमुख, रितेश देशमुख और धीरज देशमुख. एक तरफ जहां अमित और धीरज इंडियन नेशनल कांग्रेस (Indian National Congress) से जुड़े हुए हैं वहीं रितेश बॉलीवुड एक्टर के रूप में प्रसिद्ध हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2020 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).