Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर के जन्मदिन पर उन्हें याद करके भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, फोटोज शेयर करके लिखा ये स्पेशल नोट
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का आज जन्मदिन है और इस खास दिन पर उनके सभी चाहनेवाले उन्हें याद कर रहे हैं. ऋषि ने इस साल 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन के बाद से ही उनका परिवार और उनके फैंस सदा उन्हें याद करते है और उन्हें मिस भी करते हैं.
Rishi Kapoor Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का आज जन्मदिन है और इस खास दिन पर उनके सभी चाहनेवाले उन्हें याद कर रहे हैं. ऋषि ने इस साल 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन के बाद से ही उनका परिवार और उनके फैंस सदा उन्हें याद करते है और उन्हें मिस भी करते हैं. आज उनके जन्मदिन पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) उन्हें याद करके बेहद भावुक हो गईं.
रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर अपने पापा और परिवार संग कुछ यादगार तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "पापा, लोग कहते हैं कि जब आप किसी ऐसे को खो देते हैं जिनके बिना आप जी नहीं सकते तो आपका दिल बुरी तरह से टूट जाता है! लेकिन मैं जानता हूं कि आप इस टूटे हुए दिल में अब भी रह रहे हैं और यहां हमेशा रहेंगे! मैं जानता हूं कि आप हम सभी को देख रहे हैं और इस बात का ख्याल रख रहे हैं कि हम उन मूल्यों पर जी रहे हैं जो आपने हमें सिखाया है! आपने मुझे करुणा का उपहार दिया-मुझे रिश्तों का मूल्य समझाया और मुझे वह व्यक्ति बना दिया जो मैं आज हूं! मैं आपको हर दिन मिस करती हूं और आपको हमेशा प्यार करूंगी. आज और हमेशा सेलिब्रेट करूंगी- हैप्पी बर्थडे."
रिद्धिमा द्वारा शेयर की गई फोटोज में उनके परिवार के कुछ बेहद खूबसूरत और यादगार लम्हों को देखा जा सकता है. इसी के साथ ऋतिक रोशन की मॉम पिंकी रोशन (Pinkie Roshan) ने भी ऋषि कपूर की पुरानी फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया.
पिंकी ने लिखा,"ऋषि कपूर, चिंटू मेरे लिए मेरा भाई जिसे मैं बेहद मिस करती हूं. हैप्पी बर्थडे उस व्यक्ति को जिसे सब पसंद करते थे. जो दर्द तुम छोड़ गए वो बढ़ता ही जाता है लेकिन मैं कोशिश करूंगी कि मैं इसे उन लम्हों के साथ भर दूं जो तुम्हारे साथ बिताये हैं. उन सभी याद, आनंद और प्रेम के लिए तुम्हारा धन्यवाद."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

