RIP Rajiv Kapoor: अंकल राजीव कपूर के निधन की खबर सुनकर सदमे में Kareena Kapoor और Karisma Kapoor (Watch Video)
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और फिल्म निर्देशक राजीव कपूर का निधन हो गया है. राजीव को आज अपने घर पर दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद अस्पताल पहुंचने पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
RIP Rajiv Kapoor: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और निर्देशक राजीव कपूर का निधन हो गया है. राजीव को आज अपने घर पर दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद अस्पताल पहुंचने पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उनकी अचानक मौत की खबर मिलने से उनके परिवार के सदस्य सदमे में हैं. राजीव कपूर की भाभी नीतू सिंह (Neetu Singh) ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन की खबर की पुष्टि की.
अंकल राजीव कपूर के निधन की खबर मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपनी बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और मॉम बबीता कपूर (Babita Kapoor) के साथ उनके घर के लिए रवाना हुईं. मीडिया में आए उनके लेटेस्ट वीडियो में देखा गया कि वाइट ड्रेस पहनी हुई करीना काफी गंभीर मूड में नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
करीना के चेहरे पर अपने अंकल को खो देने का दुख साफ झलकता है. पिछले साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर को खो देने के बाद आज राजीव कपूर ने हार्ट अटैक के चलते अपने परिवार को अलविदा कह दिया.
राजीव के निधन की खबर को कन्फर्म करते हुए उनके बड़े रणधीर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "राजीव के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए बड़े भाई रणधीर कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है. वो अब नहीं रहे. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो नहीं बचे."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

