बॉलीवुड

The Married Women Teaser: रिद्धि डोगरा और मोनिका डोगरा के नए शो 'द मैरिड वुमन' का ये दिलचस्प टीजर हुआ रिलीज, देखें Video

ऑल्ट बालाजी और जी5 द्वारा हाल ही में अपने साझेदारी में बने आने शो 'द मैरिड वुमन' की घोषणा की है जो लेखक मंजू कपूर के बेस्टसेलर नॉवेल 'ए मैरिड वुमन' पर आधारित है.

The Married Women Teaser: रिद्धि डोगरा और मोनिका डोगरा के नए शो 'द मैरिड वुमन' का ये दिलचस्प टीजर हुआ रिलीज, देखें Video
'द मैरिड वुमन' (Photo Credits: Instagram)

The Married Women Teaser: ऑल्ट बालाजी और जी5 द्वारा हाल ही में अपने साझेदारी में बने आने शो  'द मैरिड वुमन' की घोषणा की है जो लेखक मंजू कपूर के बेस्टसेलर नॉवेल 'ए मैरिड वुमन' पर आधारित है. कंटेंट के मामले में ये शो प्रगतिशील और पथप्रदर्शक कहानी को पेश है. हाल ही में इस शो का टीजर इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया गया और यह न केवल हमारी धारणाओं की कलह को तोड़ता है, बल्कि हमारे मन में बार-बार एक ही सवाल पैदा करता है- प्यार क्या है?

टीजर में वह सवाल है जो हम खुद से तब तक पूछते हैं जब तक हमें सही साथी नहीं मिल जाता. आस्था और पीप्लिका की इस छोटी सी झलक के दौरान, निर्माता दिल खुश देने वाले ट्रैक 'बेमतलब' की बैकग्राउंड के साथ अपने अनकन्वेंशनल लेकिन कन्वेंशनल प्रेम के लिए सोचने पर मजबूर कर देते हैं.

ये भी पढ़ें: DevDD 2 Video: एकता कपूर की सीरीज 'देव डीडी सीजन 2' बोल्ड ट्रेलर हुआ रिलीज, अकेले में देखें ये हॉट वीडियो

'ए मैरिड वुमन' एक अरबन रिलेशनशिप ड्रामा है जो महिलाओं और समाज में उन पर लगाई गई कंडीशन व खुद को खोजने के बारे में है. शो में रिधि डोगरा और मोनिका डोगरा सेंट्रल करैक्टर है जिसमें इमाद शाह, दिव्या सेठ शाह, नादिरा बब्बर और सुहास आहूजा इत्यादि जैसे उल्लेखनीय कलाकार भी शामिल हैं.

देखें 'द मैरिड वुमन' का ये टीजर वीडियो: 

इस तरह की प्रेरणादायक कहानी को पर्दे पर जीवंत करते हुए, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने शो के पोस्टर के साथ-साथ एक हार्ट-वार्मिंग वीडियो भी लॉन्च किया है जिसमें प्रसिद्ध लेखिका मंजू कपूर नजर आ रही हैं. वीडियो में, वह एक लेखक के रूप में अपने सफर का जिक्र कर रही हैं और साथ ही, नब्बे के दशक में एक विवाहित महिला द्वारा सामना किए गए मुद्दों पर प्रकाश डालती हैं जो 2021 में भी देखने को मिलती है.

रिधि डोगरा और मोनिका डोगरा के विशेषता वाले आकर्षक पोस्टर में शो की भावना और इसके नैरेटिव को बखूबी दर्शाया गया है. 'द मैरिड वुमन' 8 मार्च से केवल ऑल्ट बालाजी और जी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2021 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).