बॉलीवुड

रणवीर सिंह ने शेयर की अपने ससुर की 40 साल पुरानी फोटो, दीपिका पादुकोण के पिता को बताया 'दिग्गज खिलाड़ी'

रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ बने रहते हैं. आज इंटरनेट उनकी 40 साल पुरानी पोस्ट देख कर सबकी पुरानी यादें ताजा हो गई है. रणवीर ने इस बार अपने सोशल साइट पर अपने ससूर प्रकाश पादुकोण की 40 साल पुरानी फ़ोटो शेयर की है.

रणवीर सिंह ने शेयर की अपने ससुर की 40 साल पुरानी फोटो, दीपिका पादुकोण के पिता को बताया 'दिग्गज खिलाड़ी'
photo credit : (Instagram)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ बने रहते हैं. आज  इंटरनेट उनकी 40 साल पुरानी पोस्ट देख कर सबकी पुरानी यादें ताजा हो गई है. रणवीर ने इस बार अपने सोशल साइट पर अपने ससूर प्रकाश पादुकोण (Prakash Padukone) की 40 साल पुरानी फ़ोटो शेयर की है. जो आज ही के दिन इंग्लैंड में प्रकाश पादुकोण ने बैडमिंटन में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. उसी का एक लम्हा रणवीर सिंह ने शेयर किया है.

40 साल पहले आज यानी 24 मार्च को महान बैडमिंटन खिलाड़ी ' प्रकाश पादुकोण' ने बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतकर इंग्लैंड में इतिहास रचा था. और ये जीत अभूतपूर्व थी जिसे इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों से लिखा जा सकता है. इसकी एक झलक रणवीर ने फोटो के जरिए सोशल साइट पर शेयर की है.

ये भी पढ़ें :Ranveer Singh ने खरीदी 3 करोड़ की Lamborghini, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

रणवीर ने लिखा है, इसी दिन 40 साल पहले प्रकाश पादुकोण ने बैडमिंटन की किस्मत हमेशा के लिए बदल दी. उन्होंने लंदन के वेम्बले एरेना में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती, भारतीय खेलों के लिए इतिहास रचा. एक अभूतपूर्व ऐतिहासिक जीत जो समय के उदघोष में हमेशा के लिए चमकती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2020 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).