गली बॉय के प्रमोशन्स के दौरान रणवीर सिंह ने पहने अजीबोगरीब जूते, तस्वीरें देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) को प्रमोट करने में व्यस्त हैं. पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म के प्रमोशन्स जारी है. इस दौरान रणवीर सिंह के कई लुक्स भी वायरल हुए.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) को प्रमोट करने में व्यस्त हैं. पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म के प्रमोशन्स जारी है. इस दौरान रणवीर सिंह के कई लुक्स भी वायरल हुए हैं. कभी रणवीर को 'टाइगर' अवतार में देखा गया तो कभी उन्होंने जेबरा प्रिंट वाली जैकेट पहनकर फैन्स का दिल जीत लिया. अब एक बार फिर से उनका एक लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस बार सबकी नजरें उनके जूतों (Shoes) पर जा रही हैं. सोमवार को प्रमोशन्स के दौरान रणवीर सिंह ने अजीबोगरीब जूते पहने थे. जब आप इन तस्वीरों को देखेंगे, तब आप भी हैरान रह जाएंगे.
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रणवीर ने मल्टीकलर्ड जूतें पहन रखें हैं. साथ ही उनके जूतों पर पंख भी लगे हुए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन्स रणवीर के जूतों को देखकर उन्हें चीयर कर रहे हैं. फिर रणवीर उनसे कहते हैं कि, "ये जूते अंगार हैं."

आपको बता दें कि फिल्म 'गली बॉय' वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज होने जा रही हैं. फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी उत्सुकता बनी हुई है. उम्मीद लगाई जा रही है कि रणवीर और आलिया की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करेगी. फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है. एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2019 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

