रणवीर सिंह ने इन्स्टाग्राम पर शाहरुख और आमिर को भी पछाड़ा, इस रिकॉर्ड को किया अपने नाम, देखें वीडियो
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की पॉपुलैरिटी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. उनकी लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करती है और इसी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की पॉपुलैरिटी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. उनकी लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करती है और इसी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है. रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अब उन्होंने इन्स्टाग्राम (Instagram) पर भी एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. उनके इन्स्टाग्राम पर 20 मिलियन (20 Million) फॉलोअर्स पूरे हो चुके है. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) भी इस मामले में रणवीर से पीछे हैं. जहां शाहरुख को इन्स्टाग्राम पर 16.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, वहीं आमिर के 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
रणवीर सिंह ने मंगलवार सुबह एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने हाथों में इन्स्टाग्राम की ट्रॉफी पकड़ रखी है. उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा कि, "20 मिलियन! शुक्रिया इन्स्टाग्राम फैमिली... ."
यह भी पढ़ें:- रणवीर सिंह को याद आए अपने संघर्षभरे दिन, कहा- लगता था नहीं हो पाउंगा सफल
वर्क फ्रंट पर देखा जाए तो रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को भी देखा जाएगा. एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है. फिल्म के गानें पहले ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2019 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

