रणवीर सिंह ने धर्मशाला के एक रेस्टोरेंट में अपने रैप से लगाई आग, देखें वीडियो
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म की शूटिंग धर्मशाला (Dharamshala) में हो रही है. अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर रणवीर थोड़ी मस्ती करते हुए नजर आए
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म की शूटिंग धर्मशाला (Dharamshala) में हो रही है. अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर रणवीर थोड़ी मस्ती करते हुए नजर आए. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो धर्मशाला के एक रेस्टोरेंट का है. वीडियो में रणवीर अपनी फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) का एक रैप करते हुए नजर आ रहे हैं. रेस्टोरेंट में मौजूद लोग उनके रैप को पूरी तरह से एन्जॉय कर रहे हैं.
रणवीर के फैन पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में रणवीर के साथ हार्डी संधू भी नजर आ रहे हैं. साथ ही फिल्म की टीम के बाकी सदस्य भी रेस्टोरेंट में मौजूद थे. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-
#AsliHipHop 🤙🏻🕺🏻
-
🎥| Ranveer Singh with @AmmyVirk , @HARRDYSANDHU and 83 team at a restaurant in Dharmshala ♥️ pic.twitter.com/THXeuQI5m0
— RanveerSingh TBT | #83🏏♥️ (@RanveerSinghtbt) April 8, 2019
बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में आलिया भट्ट, कल्कि कोचलिन, विजय राज और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे सितारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है. एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया था. अगर '83' की बात करें तो फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. इस फिल्म में 1983 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत को दर्शाया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2019 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

