रणवीर सिंह के साथ पहली बार फिल्म करने जा रही हैं कैटरीना कैफ? सामने आई ये अहम जानकारी
जोया अख्तर रणवीर सिंह के साथ बड़े प्रोजेक्ट पर काम करनेवाली हैं. लेकिन इस बार उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएगी. रणवीर और कैटरिना की जोड़ी को बड़े परदे पर पहली बार अपनी में फिल्म जोया कास्ट करना चाहती हैं. यह फिल्म हॉलीवुड की ऑस्कर विनिंग फिल्म का हिंदी अडैप्टेशन होगी.
जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की पिछली फिल्म 'गल्ली बॉय' (Gully Boy) को सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. ऐसे में खबर आ रही है कि जोया फिर एक बार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ बड़े प्रोजेक्ट पर काम करनेवाली हैं. लेकिन इस बार उनके साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)नजर आएगी. रणवीर और कैटरीना की जोड़ी को बड़े परदे पर पहली बार अपनी में फिल्म जोया कास्ट करना चाहती हैं. यह फिल्म हॉलीवुड की ऑस्कर विनिंग फिल्म का हिंदी अडैप्टेशन होगी.
पिंकविला के अनुसार, जोया अख्तर की यह फिल्म हॉलीवुड की कहानी से प्रेरित होगी. फिल्म की बात करे तो यह फिल्म क्राइम ड्रामा होगी. खबरों कि माने तो यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'द डिपार्टेड' (The Departed) का हिंदी अनुरूप होगी. यह फिल्म 'द डिपार्टेड' का रीमेक नहीं होगी क्योंकि जोया इस कहानी में बदलाव लाना चाहती हैं. जोया ने कॉपी राइट्स भी खरीदे हैं. हॉलीवुड फिल्म ' डिपार्टेड' ने 2006 में ऑस्कर अवार्ड जीत चुकी हैं. यह भी पढ़े: दिवाली पर अक्षय कुमार तो क्रिसमस पर बजेगा रणवीर सिंह का डंका? सूर्यवंशी और 83 फिल्म को लेकर आई बड़ी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, जोया ने ऑस्कर विनिंग एक्टर लियानार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) के किरदार के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया है. रणवीर ने इस रोल के लिए जोया को हामी भर दी है. वहीं जोया ने कैटरीना को इस फिल्म के लिए ऑफर दिया है, अगर कैटरीना के तरफ से पॉजिटिव रिप्लाई आता है, तो कैटरीना इस फिल्म में धमाकेदार एक्शन करती नजर आएगी. अगर सब सही रहा तो रणवीर और कैट पहली बार बड़े परदे पर एक साथ नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

