रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म 'हिचकी' ने चीन में कमाए 100 करोड़
रानी मुखर्जी अभिनीत 'हिचकी' ने 12 अक्टूबर को चीन में रिलीज के बाद से 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है.
मुंबई: रानी मुखर्जी अभिनीत 'हिचकी' ने 12 अक्टूबर को चीन में रिलीज के बाद से 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. प्रोडक्शन बैनर यशराज फिल्म्स ने इसकी जानकारी दी. 'हिचकी' टॉरेट सिंड्रोम से जूझ रही एक टीचर की कहानी है, जो आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की जिंदगी बदल देती है.
बयान के मुताबिक, यह फिल्म चीन में ब्लॉकबस्टर है. फिल्म ने चीन में 100 करोड़ रुपये के आंकड़ें को छू लिया है. चीन में लोगों की रानी का बेहतरीन अभिनय पसंद आया. रानी ने कहा, "अच्छे सिनेमा के लिए भाषा किसी तरह की बाधा नहीं है और यह दर्शकों के दिलों और दिमाग को जोड़ती है और चीन में 'हिचकी' की सफलता ने यह साबित कर दिया है."
संबंधित खबरें
Dhurandhar 2 Box Office Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास, पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली बनी पहली 'A' सर्टिफाइड फिल्म
Kangana Ranaut Reacts To Sara Ali Khan’s Badrinath ‘Sanatan’ Affidavit Issue: सारा अली खान विवाद पर कंगना रनौत का बयान, कहा सभी सनातनी हैं, शपथ पत्र देने में क्या दिक्कत (Watch Video)
Sara Ali Khan: बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए सारा अली खान से मांगा जाएगा शपथ पत्र, मंदिर समिति प्रमुख का बयान
'अश्लीलता की हदें पार': नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना भारत में बैन, विवाद के बाद यूट्यूब से भी हटाया गया
\