Randhir Kapoor Health Update: कोरोना से संक्रमित रणधीर कपूर की सेहत में हो रहा सुधार, अब भी ICU में हैं भर्ती
बॉलीवुड के वेटरन एक्टर और ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर को हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रणधीर कपूर के साथ ही उनके 5 कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.
Randhir Kapoor Health Update: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर और ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर को हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रणधीर कपूर के साथ ही उनके 5 कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. बाद में बताया गया किरणधीर की सेहत को मद्देनजर रखते हुए उन्हें आईसीयू वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है. अब मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, रणधीर की सेहत में सुधार हो रहा है.
बताया गया कि सेहत में सकारात्मक बदलाव देखने के बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू वॉर्ड में ही रखा है. फिलहाल डॉक्टर्स उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं जिसके बाद उन्हें आईसीयू से शिफ्ट करने पर फैसला लिया जाएगा. रणधीर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से ही उनका परिवार क्वारंटाइन में हैं.
View this post on Instagram
करिश्मा कपूर और करीना कपूर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद भी वो सभी सुरक्षा का पालन करते नजर आ रहे हैं. रणधीर कपूर ने कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद मीडिया को दिए अपने बयान में कहा था कि उनका शरीर कांप रहा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. रणधीर ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने पर भी हैरानी जताते हुए कहा था कि उन्हें स्वयं नहीं पता कि वो इसकी चपेट में कैसे आ गए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2021 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

