COVID-19 Vaccine की दो डोज लेने के बावजूद कोरोना से संक्रमित हुए रणधीर कपूर, बेटी करिश्मा कपूर-करीना कपूर की रिपोर्ट आई नेगेटिव
अभिनेता और ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अपने स्वस्थ को लेकर जानकारी देते हुए रणधीर ने कहा, "मुझे नहीं पता मैं कोरोना संक्रमित कैसे हो गया. मैं सरप्राइज्ड हूं. मैं आपको बता दूं कि मेरे 5 मेंबर्स का स्टाफ भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है. मैंने उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया है.
Randhir Kapoor Health Update: अभिनेता और ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अपने स्वस्थ को लेकर जानकारी देते हुए रणधीर ने कहा, "मुझे नहीं पता मैं कोरोना संक्रमित कैसे हो गया. मैं सरप्राइज्ड हूं. मैं आपको बता दूं कि मेरे 5 मेंबर्स का स्टाफ भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है. मैंने उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया है.
रणधीर कपूर ने ई-टाइम्स से हुई बातचीत में बताया कि कोविड-19 की दो डोज लेने के बाद भी वो कोरोना से संक्रमित हो गए. एक्टर ने बताया, "मैं कांप रहा था क्योंकि मुझे ठंड महसूस हो रही थी इसलिए मैंने टेस्ट करवाया. लेकिन मैं परेशान नहीं हूं. मुझे किसी भी तरह की बड़ी स्वास्थ संबंधित समस्या नहीं है. मुझे सांस लेने में दिक्कत नहीं और इसलिए मुझे आईसीयु या ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है. मुझे थोडा बुखार था लेकिन वो जा चूका है."
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा भी किया गया कि करीना कपूर और करिश्मा कपूर की रिपोर्ट भी कराई गई जहां वो नेगेटिव पाए गए. आपको बता दें कि आज दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर की पुण्यतिथि है.
अपने भाई ऋषि कपूर और राजीव कपूर को इतने कम समय में खो देने पर खेद व्यक्त करते हुए रणधीर ने कहा, "मैंने 10 महीने में अपने दोनों प्यारे ही भाइयों को खो दिया. जब हम तीन साथ होते थे तब हमें किसी की जरुरत नहीं होती है. एक साल बीत गया लेकिन ऐसा एक दिन नहीं बीता होगा कि मैंने उन्हें याद नहीं किया. जिंदगी अब दोबारा वैसी नहीं होगी."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2021 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

