बॉलीवुड

Randeep Hooda Hospitalised: बड़ी सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए रणदीप हुड्डा- रिपोर्ट

खबर के मुताबिक रणदीप हुड्डा आज सुबह मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट हुए हैं. जहां उनके कोरोना की भी जांच की गई है.

Randeep Hooda Hospitalised: बड़ी सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए रणदीप हुड्डा- रिपोर्ट
रणदीप हुड्डा ( फोटो क्रेडिट्स: Facebook)

Randeep Hooda Hospitalised: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणदीप हुड्डा सर्जरी के चलते अस्पताल में एडमिट हुए हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक रणदीप हुड्डा आज सुबह मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में एडमिट हुए हैं. जहां उनके कोरोना की भी जांच की गई है जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. दरअसल रणदीप को ये सर्जरी काफी पहले ही करानी थी लेकिन एक्टर ने अब जाकर इसे कराने का फैसला लिया है.

तो वहीं ET टाइम्स से बात करते हुए अस्पताल ने साफ किया है कि रणवीर के तबीयत बिलकुल ठीक है. जिसे लेकर चिंता की कोई बात नहीं है. रणदीप हुड्डा के साथ उनके परिवार के करीबी लोग मौजूद हैं.

हाल ही में रणदीप हुड्डा ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. इस दौरान उनके तमाम चाहने वाले फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने बधाई दी थी. जबकि रणदीप ने अपनी नई साइकल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

 

View this post on Instagram

 

Walk (or cycle) the talk .. Best birthday gift ! #BeTheChange #RestartResponsibly #mothernature

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda) on

आपको बता दे कि रणदीप हुड्डा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन में नजर आए थे. फिल्म के एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ के सामने खड़े रणदीप हुड्डा संग की जमकर तारीफ़ हुई. उनके रोल को काफी सराहा गया था. आने वाले समय में रणदीप सलमान की फिल्म राधे द मोस्ट वांटेड भाई में नजर आने जा रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).